Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया 357रु वाले प्लान से रिचार्ज करने पर दे रहा है 100% कैशबैक

दूरसंचार कंपनियों की तरफ से कैशबैक ऑफर्स थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल फिलहाल ही एयरटेल और जियो ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 100...

दूरसंचार कंपनियों की तरफ से कैशबैक ऑफर्स थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल फिलहाल ही एयरटेल और जियो ने भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए 100% कैशबैक ऑफर पेश किया था। इस कड़ी में आईडिया सेलुलर ने भी अपने कस्टमर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने पॉपुलर 357रु वाले प्लान में 100% कैशबैक दे रही है।

google
इस प्रकार मिलेगा कैशबैक-
इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिल पायेगा जब आप MyIdea ऐप या आईडिया के वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे। अगर आप 357रु का रिचार्ज करते हैं तब आपको आईडिया 51रु मूल्य का कुल 7 डिस्काउंट वाउचर देगा, जिसे आप अगले रिचार्ज में यूज कर पाएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि आप एक रिचार्ज में केवल एक ही वाउचर रिडीम कर पाएंगे, और प्रत्येक महीने सिर्फ एक ही रिचार्ज में ये वाउचर अप्लाई होंगे।

google
357रु के प्लान में क्या मिलता है?
इस प्लान से रिचार्ज करने पर आईडिया आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल देश के किसी भी कोने में करने के लिए देता है। इसके साथ रोज 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। डेली 100 एसएमएस भी भेजने को मिलता है। और इस प्लान की वैधता केवल 28 दिनों की है।

No comments

Latest Articles