दोस्तों, शायद आप भी इस समस्या से जरुर परेशान होंगे कि आखिर मेरा डेटा इतना जल्दी ख़त्म क्यों हो जाता है. इसके पीछे बहुत सी वजहें हो सकती ह...
दोस्तों, शायद आप भी इस समस्या से जरुर परेशान होंगे कि आखिर मेरा डेटा इतना जल्दी ख़त्म क्यों हो जाता है. इसके पीछे बहुत सी वजहें हो सकती है. लेकिन आज मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स दूंगा इन्हें आप अपनाकर अपना डेटा खपत कम कर सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं.
google- टिप्स नंबर-1
ज्यादातर डेटा आपके व्हाट्सऐप में खर्च होता होगा. क्योंकि अधिकतर यूजर इसके मीडिया डाउनलोड को ऑटो मोड में रखते हैं. जिसके करना जो विडियो या फोटो आपके काम की नहीं है वो भी डाउनलोड हो जाते होंगे. इसलिए आप इन्हें ऑफ करके रखे और किसी भी दुसरे ऐप में भी ऑटो डाउनलोड मोड बंद कर दें.
- टिप्स नंबर-2
यूट्यूब विडियो या टीवी चैनल्स को बेवजह फुल एचडी या एचडी में न देखें. इन्हें आप 360p रिजोल्युसन में भी क्लियरिटी के साथ देख सकते हैं. ज्यादा रिजोल्युसन में देखने से कई गुना अधिक डेटा ख़त्म होने लगता है.
- टिप्स नंबर-3
google- टिप्स नंबर-4
आप अपना डेटा विडियो को डाउनलोड करके भी बचा सकते हैं. अब तो आप कोई गाना या फिल्म ऑनलाइन ही देख लिया करते होंगे लेकिन इससे ज्यादा डेटा खर्च होता है. वहीँ अगर आप इसे डाउनलोड कर लेंगे तो कम खपत होगा.
- टिप्स नंबर-5
आपके फोन में जितने भी ऐप्स इन्सटाल्ड होंगे वे अपने आप अपडेट हो जाते होंगे, अगर आपने प्लेस्टोर में इसे ऑन रखा होगा. आजकल रोज कई ऐप्स के अपडेट आती ही रहती है. ऑटो अपडेट में होने से आपका डेटा बिना आपकी जानकारी में ख़त्म होता रहता है. इसलिए आप इस सेटिंग को प्लेस्टोर से ऑफ कर दें. और जिस ऐप को अपडेट करना जरुरी हो उसे मैन्युअली करें.
- टिप्स नंबर-6
दोस्तों, अगर आप क्रोम ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं तो यहाँ भी आप कुछ सेटिंग कर डेटा बचा सकते हैं. क्रोम के सेटिंग में डेटा सेवर का ऑप्शन रहता है, इसे आप ऑन कर देंगे तो आपका 50 प्रतिशत इन्टरनेट डेटा बाख सकता है.
दोस्तों अगर आपको हमारा ये सुझाव अच्छा लगा हो तो लाईक करने के साथ शेयर भी करें ताकि और लोगों को कुछ फायदा हो सके.


