Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोन में क्या अंतर है? कौन-सा फोन बेस्ट रहेगा?

दोस्तों हाल ही में वनप्लस ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम है  OnePlus 5T  और यह पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 5 का अपग्रेडेड ...

दोस्तों हाल ही में वनप्लस ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका नाम है OnePlus 5T और यह पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 5 का अपग्रेडेड वर्जन है. अभी जो कम्पनी ने 5T लॉन्च किया है वह पुराने वाले से ज्यादा बढ़िया स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आया है. वनप्लस 5T में बड़ी डिस्प्ले 18:9 अनुपात में दिया गया है. इसका कैमरा भी ज्यादा क्षमता वाला वाला है और फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में दिया है.

google
इस फोन में 6.01 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गयी है, जिस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन लगा हुआ है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 835 लगाया गया है. रैम की बात करें तो यह फोन 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में आता है. लेकिन अंतर क्या है इस वनप्लस 5T और वनप्लस 5 में, चलिए जानते हैं.

fonearena
फ़ोन का आकार-
वनप्लस 5T- 156.1 x 75 x 7.3mm
वनप्लस 5- 154.2 x 74.1 x 7.3mm
फोन का वजन-
वनप्लस 5T- 162 ग्राम
वनप्लस 5- 153 ग्राम
फोन का डिस्प्ले-
वनप्लस 5T- 6.01 इंच का डिस्प्ले 1080 x 2160 पिक्सेल रिजोल्युसन
वनप्लस 5- 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 1080 x 1920 पिक्सेल रिजोल्युसन
फ़ोन का फिंगरप्रिंट सेंसर-
वनप्लस 5T- फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के रियर पैनल में है.
वनप्लस 5- इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट में है.
फोन का कैमरा-
वनप्लस 5T- 16MP+20MP का रियर कैमरा/ डुअल टोन LED फ़्लैश ( f/1.7 अपर्चर )
वनप्लस 5- 16MP+20MP का रियर कैमरा/ डुअल टोन LED फ़्लैश ( f/2.6 अपर्चर)

google
दोस्तों, दोनों ही स्मार्टफोन में 3300mAh की बैटरी है, स्टोरेज क्षमता भी 64GB है. मतलब इस नए वनप्लस के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे है. यहाँ तक की जितनी कीमत में पुराना वाला वनप्लस 5 लॉन्च हुआ था उतने ही कीमत में ये भी लॉन्च हुआ है. इस फोन की कीमत 32,999रु है. ये कीमत 6GB रैम वाले की है. अगर आप 8GB रैम वाला लेना चाहेंगे तो इसकी कीमत आपको 37,999रु पड़ेगी.
निष्कर्ष-

google
यहाँ पर आप अब खुद निर्णय ले सकते हैं कि आपको इन दोनों में से कौन सा फोन लेना चाहिए. अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी, बड़ी स्क्रीन और बढ़िया कैमरा सेन्सर्स नए वाले में लगाया गया है. इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर भी इसमें दिया गया है जो हमें वनप्लस 5 में देखने को नहीं मिला था. कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि आपको वनप्लस 5T ही लेना चाहिए.

No comments

Latest Articles