Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आने वाले कुछ सालों में आप अपने फोन को पसीने की गंध से अनलॉक कर पाएंगे

जी हाँ दोस्तों, आपने सही पढ़ा. अभी तो आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस आईडी, पैटर्न लॉक आदि की सहायता से लॉक-अनलॉक करते होंगे लेकिन य...

जी हाँ दोस्तों, आपने सही पढ़ा. अभी तो आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस आईडी, पैटर्न लॉक आदि की सहायता से लॉक-अनलॉक करते होंगे लेकिन ये सच है कि आने वाले 4-5 सालों में आपके फोन में पसीने से अनलॉक करने वाली तकनीक देखने को मिलेगी. आप तो जानते ही हैं कि हम सभी के शरीर के पसीने की गंध अलग-अलग किस्म की होती है. जिस तरह हरेक व्यक्ति का फिंगर प्रिंट सबसे अलग और यूनिक होता है.

google
कैसे काम करेगा यह तकनीक-
दोस्तों, यह अनलॉकिंग सिस्टम जटिल बायोलॉजिकल सिस्टम पर आधारित होगा. यह तकनीक आपके पसीने में उपस्थित एमिनो एसिड्स से आपके स्मार्टफोन को अनलॉक कर पायेगा. यूनिवर्सिटी ऑफ़ अल्वानी के सहायक प्रोफेसर जेन ह्लामेक ने कहा कि इस तकनीक से फोन के मालिक के अलावा दूसरा कोई अनलॉक नहीं कर पायेगा.

google
यह तकनीक उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी जो विकलांग हैं और फिंगरप्रिंट या पैटर्न लॉक आदि इस्तेमाल करने में परेशानी होती है. इसके आ जाने से इन लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसके अलावा जो लोग बार-बार अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, उनकी भी चिंता दूर हो जाएगी. जाने से पहले आपको बता दूं कि इस तकनीक का नाम sweat prints रखा गया है.
ऐसे ही टेक्नोलॉजी से सम्बंधित ख़बरें लगातार पढने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं.

No comments

Latest Articles