Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Infinix Zero 5 और Zero 5 Pro स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

इन्फिनिक्स ने जीरो 5 और जीरो 5 प्रो स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ लॉन्च किया. दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे के साथ है जिसमें सोनी का सेंस...

इन्फिनिक्स ने जीरो 5 और जीरो 5 प्रो स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ लॉन्च किया.
दोनों स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरे के साथ है जिसमें सोनी का सेंसर लगा हुआ है.
दोनों ही स्मार्टफोन को 22 नवम्बर से फ्लिप्कार्ट से ख़रीदा जा सकेगा.

google
दोस्तों, Hong-Kong की जानीमानी कम्पनी infinix आज दुबई में एक कार्यक्रम में अपना Zero 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसके साथ इसी का एक और वर्जन Zero 5 प्रो भी लॉन्च किया गया है. जीरो 5 प्रो में सिर्फ स्टोरेज क्षमता ज्यादा है. इसमें 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. बाकी दोनों के फीचर्स एक ही हैं. इस फोन में कम्पनी ने 5.98 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है. जिसे मीडियाटेक के हिलियो P25 प्रोसेसर से लैस किया है और फोन में 6GB की रैम दी गयी है. यह फोन Android के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम नुगट 7.0 पर चलता है.

google
इन्फिनिक्स जीरो 5 और जीरो 5 प्रो की कीमत और उपलब्धता-
इन्फिनिक्स का यह नया जीरो 5 स्मार्टफोन 22 नवम्बर दोपहर 12 बजे से फ्लिप्कार्ट पर से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इस फोन की कीमत 17,999 रूपये है और यह गोल्ड, लाल और काला रंग में आया है. Zero 5 Pro की कीमत है 19,999 रूपये. इसको भी आप फ्लिप्कार्ट से ही खरीद पाएंगे.

google
इन्फिनिक्स जीरो 5 के स्पेसिफिकेशन-
  • 5.98 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले/2.5D कर्वड
  • कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 का प्रोटेक्शन
  • डुअल सिम सपोर्ट/ माइक्रो एसडी सपोर्ट
  • मीडियाटेक हिलियो पी25 प्रोसेसर
  • 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी
  • 12MP+13MP डुअल रियर कैमरा/ डुअल LED फ़्लैश

google
  • 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा/ LED फ़्लैश के साथ
  • एंड्राइड ओएस- nougat 7.0
  • यूएसबी टाइप सी पोर्ट
  • रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • 4350mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी
  • फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
दोस्तों, हमारा पोस्ट अगर आपको अच्छा लगता है तो लाईक और शेयर करना न भूलें. इसके साथ ही अगर आपको टेक खबरों से हमेशा अवगत रहना हो तो हमें फॉलो भी कर लीजियेगा.

No comments

Latest Articles