Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये हैं 10 हजार से कम कीमत के तीन बेहतरीन स्मार्टफोन

दोस्तों, देखते ही देखते ये साल भी खत्म होने के कगार पर है और लगभग सभी स्मार्टफोन जो 2017 में लॉन्च होने वाले थे वो हो चुके हैं। इसलिये आज ...

दोस्तों, देखते ही देखते ये साल भी खत्म होने के कगार पर है और लगभग सभी स्मार्टफोन जो 2017 में लॉन्च होने वाले थे वो हो चुके हैं। इसलिये आज मैं आपको तीन ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा जो 10 हजार के रेंज में काफी अच्छा फोन है। तो चलिए बिना किसी देरी के स्टार्ट करते हैं।

google
पहला फोन है- Xiaomi Redmi Y1
कीमत- 8,999 रुपये
बजट कैटेगरी में शाओमी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। शाओमी ने हाल ही में रेडमी Y1 को लॉन्च किया था और यह फोन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यह सेल्फी फोकस्ड फोन है।

google
इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है। यह फोन काफी अच्छा काम करता है, हैवी यूज के बावजूद लैग नहीं करता है। फोन शाओमी के MIUI पर चलता है। अगर आप सेल्फी फोटो लेने का ज्यादा शौक रखते हैं तो आप इस फोन को बिना किसी संकोच के ले सकते हैं।

google
शाओमी रेडमी Y1 का स्पेसिफिकेसन्स-
रेडमी Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिया हुआ है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस किया गया है. यह फोन 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, जिसे माइक्रो एसडी लगाकर 128GB तक बढाया जा सकता है. फोन शाओमी के लेटेस्ट MIUI पर चलता है और एंड्राइड ओएस nougat डाला गया है. इस फोन में बैटरी 3080mAh की दी गयी है.

google
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो रियर कैमरा आपको 13MP का PDAF फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. फ्रंट कैमरा जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि 16MP का है और इसके साथ भी फ़्लैश लाइट दिया गया है क्योंकि अच्छी सेल्फी के लिए ये महत्वपूर्ण हो गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में ही सेट किया गया है. रेडमी Y1 का वजन 153 ग्राम है और फोन की मोटाई सिर्फ 7.7mm है.
दूसरा फोन है- Moto E4 Plus
कीमत- 9,999 रूपये

google
मोटोरोला भी बजट सेगमेंट में बहुत लाजवाब फोन निकालता है. मोटोरोला का यह मोटो E4 प्लस भी बजट सेगमेंट में फिट बैठता है. इस फोन में कम्पनी ने 5000mAh का दमदार बैटरी लगाया है जो फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. यह फोन उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें बड़ी स्क्रीन के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप भी चाहिए.

google
मोटो E4 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
इस फ़ोन में 5.5 इंच का HD डिस्प्ले है और मीडियाटेक के MT6737 प्रोसेसर से powered है. इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है. मोटो E4 प्लस 2GB और 3GB रैम वेरिएंट में आता है. 2GB रैम वाले में 16GB इंटरनल मेमोरी है और 3GB रैम वाले में 32GB मेमोरी है.

google
हालाँकि 3GB वाले की ही कीमत 9,999रु है. इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के फ्रंट में ही है. यह फोन एंड्राइड के nougat 7.1 ओएस पर चलता है. फोन का वजन 198 ग्राम है और मोटाई 9.8mm है.
तीसरा फोन है- Xiaomi Redmi Note 4
कीमत- 9,999 रूपये

google
शाओमी का यह फोन इंडिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है. इस फोन को 2017 का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन कहा जा सकता है, इसमें कोई शक नहीं. इस कीमत में शाओमी ने यूजर्स को जबरदस्त परफॉरमेंस वाला फोन दिया है. आज भी इस फोन की मांग काफी ज्यादा है.
शाओमी रेडमी नोट 4 का स्पेसिफिकेशन-

google
रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच का 1080p यानी फुल एचडी डिस्प्ले 2.5D ग्लास के साथ है. फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है जिसमें एक वक्त में दो सिम या एक सिम और एक माइक्रो एसडी लगा सकते हैं. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 लगा हुआ है. यह फोन 2GB, 3GB और 4GB रैम वेरिएंट में आता है लेकिन 10 हजार के बजट में 2GB रैम वाला ही आता है.
इसके 3 और 4GB रैम वाले की कीमत क्रमशः 10,999रु और 11,999रु है. अगर आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं तो बेशक ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला ले सकते हैं.

google
इस फोन के 2GB और 3GB रैम वेरिएंट वाले में आपको 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. फोन में 128GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो नोट 4 में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया है जो एक वाइड एंगल कैमरा है और PDAF और डुअल टोन फ़्लैश के साथ आता है.

google
सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट कैमरा 5MP का है. फोन के पीछे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. बैटरी 4100mAh की है जो बढ़िया बैटरी बैकअप देती है. और यह फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फोन का वजन 165 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.5mm है.
दोस्तों इन तीनों में से आपको कौन सा फोन सबसे अच्छा लगा?आप अपनी प्रतिक्रिया कमेन्ट करके अवश्य दें. और ऐसे ही टेक टिप्स और तमाम टेक ख़बरों के लिए हमें फॉलो करते रहिये.

No comments

Latest Articles