Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

फ्लाइंग टैक्सी 2020 तक हकीकत में आ जाएगी, Uber ने मिलाया NASA से हाँथ

जी हां दोस्तों, आपने ठीक पढ़ा. अक्सर हमलोग उड़ने वाली कार और बाइक की चर्चा होते देखते हैं लेकिन अब हकीकत में ऐसा ही कुछ होने वाला है. Uber...

जी हां दोस्तों, आपने ठीक पढ़ा. अक्सर हमलोग उड़ने वाली कार और बाइक की चर्चा होते देखते हैं लेकिन अब हकीकत में ऐसा ही कुछ होने वाला है. Uber का नाम तो आपने सुना ही होगा जो भारत में भी अपनी टैक्सी सेवाएं देती है और यह काफी मशहूर भी हो चुकी है. यही कम्पनी सबसे पहले अमेरिका में उड़ने वाले टैक्सी की शुरुआत करने जा रही है.

google
ऊबर ऐप आधारित टैक्सी सर्विस देती है और इसने अमेरिका में घोषणा की है कि वह लॉस एंजेलिस में यातायात समस्या ने निबटने के लिए 2020 तक अपना फ्लाइंग टैक्सी प्रोजेक्ट शुरू करेगा. इसके लिए ऊबर ने अमेरिका के अंतरिक्ष संगठन नासा से बात की है. Uber की योजना है कि वह अपना पहला प्रोटोटाइप फ्लाइंग टैक्सी को 300 से भी अधिक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से लॉस एंजेलिस और डलास के आकाश में 2020 तक उड़ा सकेगा.

google
ऊबर जरुरी सॉफ्टवेयर विकसित करने और पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोनोमस फ्लाइंग टैक्सियों का बेड़ा तैयार के लिए नासा की मदद ले रहा है. इसके पहले भी नासा के दो इंजीनियरों को अपने प्रोजेक्ट में काम करने के लिए ऊबर ने ज्वाइन किया था.
दोस्तों, दुनिया भार के शहरों में बढती भीड़भाड़ और जाम की समस्या से निजात पाने के लिए अब आकाशीय मार्ग से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प ढूंढना आवश्यक हो गया है.

No comments

Latest Articles