Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस कंपनी के स्मार्टफोन यूजर्स को Jio फ्री में दे रहा है 100GB डेटा

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने सोमवार को रिलायंस जियो के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत जियो उन ग्राहकों को स्पेशल डेटा का ...

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने सोमवार को रिलायंस जियो के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत जियो उन ग्राहकों को स्पेशल डेटा का फायदा देगा जो ओप्पो का नया स्मार्टफोन खरीदेंगे। इस नए ऑफर के अनुसार, जो ग्राहक ओप्पो का नया हैंडसेट खरीदने के बाद जियो के 309 या इससे अधिक के किसी भी प्लान से रिचार्ज करेंगे तो उन्हें 100GB का अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

google
खासकर यह ऑफर Oppo F5, F3, F3 प्लस और F1 प्लस स्मार्टफोन खरीदने पर दिया का रहा है। प्रत्येक रिचार्ज पर 10GB डेटा दिया जाएगा और यह अगले 10 रिचार्ज तक 10-10 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस तरह कुल 100GB डेटा का लाभ यूजर ले सकते हैं।
इसके अलावा ओप्पो के कुछ और हैंडसेट पर इसी तरह का ऑफर चल रहा, जिसे खरीदने पर जियो कुल 60GB डेटा अतिरिक्त डेटा दे रहा है। उसमें ओप्पो का F1s, A33F, A36Fw, A57 और A71 मॉडल शामिल है। अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदते हैं तो अगले 6 रिचार्ज तक हर बार 10GB फ्री डेटा मिलेगा।

google
अब बात करते हैं इस अतिरिक्त डेटा वाउचर की वैधता कितने दिन रहेगी। एडिशनल डेटा की वैलिडिटी आपके प्लान के अनुसार ही रहती है। जैसे कि आपका प्लान 56 दिनों बाद एक्सपायर होगा और आपने आज ही इस एक्स्ट्रा डेटा को रिडीम किया है तो इसकी भी वैलिडिटी 56 दिनों की होगी।

No comments

Latest Articles