Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Moto X4 डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ, जानिए कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ

google जी हाँ दोस्तों, लेनोवो ने सोमवार, 13 नवम्बर को मोटोरोला का X सीरीज का  Moto X4  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. लेनोवो ब्रांड का यह...


google
जी हाँ दोस्तों, लेनोवो ने सोमवार, 13 नवम्बर को मोटोरोला का X सीरीज का Moto X4 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. लेनोवो ब्रांड का यह मोटो फोन खासतौर पर फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट फ़्लैश के अलावा यह स्मार्टफोन IP68-रेटेड है, इसका मतलब यह धूल और जल रोधक डिवाईस है. मोटो X4 में अमेज़न अलेक्सा का भी सपोर्ट दिया गया है, हालाँकि यह फीचर तब तक काम नहीं करेगा जब तक अमेज़न इसके लिए अलेक्सा ऐप रिलीज़ नहीं करता.

google
लेनोवो ने ये भी दावा किया है कि मोटो X4 पहला स्मार्टफोन है जो क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 630 के साथ भारत में लॉन्च किया गया है. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में पेश किया गया है. पहला 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ.
मोटो X4 की कीमत और ऑफर्स-

Android Authority
दोस्तों, मोटो X4 का 3GB रैम वेरिएंट भारत में आपको 20,999 रूपये में मिलेगा. और 4GB रैम वेरिएंट 22,999 रूपये में आप खरीद पाएंगे. यह फोन काला और ब्लू रंग में एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट और मोटो हब शॉप्स पर मिलेगा. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आज 13 नवम्बर, 12 बजे मध्य रात्रि से खरीद सकते हैं.
फ्लिप्कार्ट इस फोन पर कुछ ऑफर्स भी दे रहा है. आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 2,500रु तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की छुट भी दी जाएगी.
  • मोटो X4 का फुल स्पेसिफिकेशन-

google
  • 5.2 इंच का फुल HD आईपीएस डिस्प्ले
  • कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा
  • हाइब्रिड डुअल नैनो सिम स्लॉट
  • माइक्रो एसडी सपोर्ट- 2TB तक
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर
  • 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल मेमोरी
  • 12MP+8MP का रियर कैमरा/ डुअल LED फ़्लैश

google
  • 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा/ LED फ़्लैश
  • एंड्राइड ओएस- nougat 7.1.1
  • फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में
  • सेंसर- accelerometer, प्रोक्सिमिटी, Gyro, कंपास
  • 3000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी
  • 15W टर्बो पॉवर चार्जर
  • फोन का वजन- 163 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 7.99mm
मोटोरोला के इस मोटो एक्स 4 फोन के रियर कैमरे से लिये गए कुछ फोटो सैम्पल्स देखें-

google
ये फोटो देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मोटो X4 का कैमरा कैसा है।

google
पोस्ट पढने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया. ऐसे ही टेक सम्बंधित ख़बरें पाने के लिए हमें फॉलो करें.

No comments

Latest Articles