जी हां दोस्तों, आईडिया ने भी अनलिमिटेड कॉलिंग पैक लॉन्च कर दिया है। अगर आप कम कीमत में केवल असीमित कॉल्स का लाभ लेना चाहते हैं तो आईडिया क...
जी हां दोस्तों, आईडिया ने भी अनलिमिटेड कॉलिंग पैक लॉन्च कर दिया है। अगर आप कम कीमत में केवल असीमित कॉल्स का लाभ लेना चाहते हैं तो आईडिया का यह नया प्रीपेड प्लान आपके लिए ही है। कंपनी ने इंडिया लव्स टू टॉक कैपेन के अंतर्गत ये अनलिमिटेड कॉलिंग वाला रिचार्ज पैक पेश किया है।
google
दोस्तों यह प्लान 179 रुपये का है। उपभोक्ता जब 179 रुपये का रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें असीमित कॉल करने के साथ ही 1GB डेटा भी दिया जाएगा। आईडिया का यह प्लान खासकर उनलोगों के लिए है जो अपने मोबाइल में इंटरनेट चलाने से ज्यादा कॉल्स करते हैं। इस पैक से रिचार्ज करने के बाद आप पूरे 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे। और नेट चलाने की जरूरत पड़ने पर उस 1GB डेटा से अपना काम चला सकते हैं।
आपको बता दूं कि यह पैक आईडिया के सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, चाहे वो 2G हैंडसेट यूज कर रहे हों या फिर 3G और 4G, सब इस पैक का लाभ ले सकते हैं।


No comments