जी हां दोस्तों, आपने सही सुना। एयरसेल ने अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान पेश किया है। जियो से मिल रही कड़ी टक्कर की वजह से एयरसेल को भी अपने ...
जी हां दोस्तों, आपने सही सुना। एयरसेल ने अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान पेश किया है। जियो से मिल रही कड़ी टक्कर की वजह से एयरसेल को भी अपने ग्राहकों को लुभाने और उन्हें अपने साथ जोड़े रखने के लिए सस्ते और किफायती प्लान्स लाने पर रहे हैं। एयरसेल ने सिर्फ 139 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा पैक निकाला है।
google
मेरे ख्याल से इन्होंने यह प्लान जियो फ़ोन के आने की वजह से पेश किया है क्योंकि ज्यादातर जियोफोन तो वही लोग यूज कर रहे हैं जिन्हें सिर्फ कॉल करने से मतलब है। ऐसे में वे महीने में 153रु खर्च कर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस आदि का लाभ ले रहे हैं।इसी परिस्थिति को भाँपते हुए एयरसेल ने यह प्लान पेश किया है। एयरसेल में जब आप 139रु का रिचार्ज कराएंगे तो इसकी वैधता 28 दिन रहेगी।
google
इस पैक में आपको 1GB 2G डेटा हर रोज मिलेगा। साथ ही 2GB 3G डेटा एकबार दे दिया जाएगा। कॉलिंग की बात करें तो इन्होंने अनलिमिटेड बताया है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि आप रोज 250 मिनट पूरे देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बात कर पाएंगे। और सप्ताह में कुल 1000 मिनट कॉल कर सकते हैं।
google
उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपने सप्ताह के शुरुआती चार दिन 250 मिनट रोज बात कर लेते हैं, तब बाकी तीन दिन आपको मेन बैलेंस से बात करना पड़ेगा। लेकिन मिला-जुला कर देखें तो ये प्लान काफी बढियां है। यह प्लान ज्यादा कॉल करने वालों को लुभायेगा।
दोस्तों आपको कैसा लगा एयरसेल का यह नया प्लान। क्या आप यह प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर करना चाहेंगे?


No comments