चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले सप्ताह Oppo F5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। और आज यह स्मार्टफोन पहली बार बिक्री के ...
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले सप्ताह Oppo F5स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। और आज यह स्मार्टफोन पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। ओप्पो का यह नया फोन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से खरीदने के लिए मौजूद है और जल्द ही यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी आ जाएंगे।
BGR.in
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अभी ओप्पो F5 का सिर्फ 4GB रैम वेरिएंट ही खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन का 6GB रैम मॉडल दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। ओप्पो F5 का हाइलाइटिंग फीचर है इसका 20 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा जो कि AI इंटीग्रेशन के साथ है। फोन का डिस्प्ले 6 इंच का बिना बेजेल्स के हैं। स्क्रीन का एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन को फटाफट अनलॉक करने के लिए फोन में फेसिअल रिकॉग्निशन दिया गया है।
google
भारत में ओप्पो F5 की कीमत-
ओप्पो ने इस फोन की कीमत भारत में 19,990रु रखी है, जोकि 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है।दूसरा जो दिसंबर में 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा, उसकी कीमत 24,990रु होगी। यह फोन ब्लैक, गोल्ड और लाल रंग में है। इसे खरीदने वाले फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 18,500रु का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% की छूट भी दी जा रही है।
google
ओप्पो F5 का फुल स्पेसिफिकेसन्स-
6 इंच फुल एचडी बेजेल-लेस डिसप्ले
डुअल नैनो सिम सपोर्ट
माइक्रो एसडी सपोर्ट- 256GB तक
मीडियाटेक MT6763T हिलिओ P23 प्रोसेसर
4GB/6GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल मेमोरी
16MP का रियर कैमरा/ फ़्लैश/ फेस डिटेक्शन
20MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा
एंड्रॉइड ओएस- नॉगट 7.1
फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में
3200mAh की बैटरी
फोन का वजन- 152 ग्राम
फोन की मोटाई- 7.5mm
Gsmarena
पोस्ट अच्छा लगा? तो लाइक और शेयर करें। और ऐसे ही तकनीकी ख़बरें पढ़ते रहने के लिए हमें फॉलो भी कर सकते हैं.
धन्यवाद.


No comments