Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो सिम रिचार्ज करने से पहले जान लें कौन-सा प्लान होगा आपके लिए बेहतर

दोस्तों जैसा कि आपको पता ही होगा कि रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है और यह पिछले महीने की 19 तारीख यानी 19 अक्टू...

दोस्तों जैसा कि आपको पता ही होगा कि रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किया है और यह पिछले महीने की 19 तारीख यानी 19 अक्टूबर से ही लागू हो चुका है। ऐसे में अब आपको सोच समझकर इन प्लान्स में से अपना बेस्ट प्लान चुनना होगा। इसलिए आज मैं आपके लिए जियो के सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से जानकारी लाया हूँ। तो चलिए शुरुआत करते हैं सबसे सस्ते प्लान से।

google
  • प्लान- 52 रूपये
इस प्लान से रिचार्ज करने पर आपको 7 दिनों की वैधता मिलेगी. प्रतिदिन 0.15GB हाई-स्पीड देता इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा. मेसेज भेजने के लिए एक बार ही कुल 70 SMS दे दिए जायेंगे जिसे आपको 7 दिनों में यूज करना होगा. इसके अलावा जियो की बाकी सभी सर्विसेज जैसे जियो-टीवी, कॉलर ट्यून आदि मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • प्लान- 98 रूपये
जियो के इस पैक में भी आपको डेली 0.15GB इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा. इस पैक की वैधता 14 दिनों तक रहेगी. मैसेजिंग के लिए कुल 140 SMS मिलेगा. और जियो की अन्य सभी सेवाएं बिलकुल फ्री यूज कर सकते हैं.

google
  • प्लान- 149 रूपये
जियो का ये वाला प्लान अधिक कॉल्स करने वालों के लिए बेस्ट है. इस पैक की वैलिडिटी पुरे 28 दिनों की है और हर रोज 0.15GB हाई स्पीड इन्टरनेट उपयोग करने के लिए मिलेगा. इसमें आपको 300 SMS मिलेंगे जिसे आप 28 दिन तक चला सकते हैं.
  • प्लान- 309 रूपये
309रु वाले इस प्लान में आप डेली 1GB डेटा का मजा ले पाएंगे. इस पैक की वैधता 49 दिनों तक रहेगी, मेसेज भेजने के लिए आपको हर रोज 100 SMS दिया जायेगा. कॉल्स वगैरह तो बिलकुल मुफ्त है तो इन सबके बारे में कुछ बोलने की आवश्यकता ही नहीं है.

google
  • प्लान- 399 रूपये
ज्यादा इन्टरनेट इस्तेमाल करने वालों और लम्बी वैलिडिटी के कारण ये वाला प्लान काफी पॉपुलर है, लेकिन अब इस प्लान की वैधता कुछ दिन कम कर दी गयी है. पहले आपको इस पैक से रिचार्ज करने पर 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब सिर्फ 70 दिन ही मिलेंगे. और कुछ इस प्लान में बदलाव नहीं हुआ है. पहले भी 1GB डेली मिलता था और अब भी मिलता रहेगा. एसएमएस आप प्रतिदिन 100 भेज सकते हैं.
  • प्लान- 459 रूपये
ये एक नया प्लान जियो ने पेश किया है. अगर आपको 84 दिनों की वैधता वाला प्लान चाहिए तो अब आपको 459रु का रिचार्ज करना पड़ेगा क्योंकि अब 399रु में तो सिर्फ 70 दिन ही वैलिडिटी मिलेगी. इस नए प्लान में भी हर रोज 1GB डेटा ही दिया जायेगा. और हर दिन 100 मेसेज भेज सकते हैं.
  • प्लान- 509 रूपये
ये वाला प्लान तो पहले भी था जिसकी वैधता 56 दिनों की होती थी लेकिन अब केवल 49 दिन ही होंगे. पहले डेली 2GB इन्टरनेट डेटा मिलता था और अब भी 2GB डेटा ही मिलेगा, सिर्फ प्लान की वैधता में 7 दिनों की कटौती कर दी गई है. और बेशक इस पैक में भी आप रोज 100 SMS भेज पाएंगे.

google
  • प्लान- 999 रूपये
जियो के इस प्लान में आपको एक बार में ही कुल 60GB डेटा दे दिया जाता है. जिसकी वैधता पूरे 90 दिनों की होगी. इसे आप चाहें तो एक दिन में भी ख़त्म कर सकते हैं यह 90 दिन चला सकते हैं. ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं.
  • प्लान- 1999 रूपये
यह प्लान भी पिछले वाले प्लान जैसा ही है, इस पैक में टोटल 125GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए एक बार में ही दे दिया जायेगा. इस प्लान और डेटा की वैधता पुरे 6 महीने यानी 180 दिनों तक रहेगी. और बाकी सबकुछ तो मुफ्त ही मिलता है तो उसके बारे में कुछ बताएं की जरुरत नहीं है.
  • प्लान- 4999 रूपये
इस प्लान की बात करें तो ये भी पिछले दो प्लान्स के जैसा ही है. जियो इस प्लान में आपको कुल 350GB डेटा रिचार्ज करते के साथ ही दे देगा जिसे आप 360 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं. मतलब इसकी वैधता 360 दिनों तक रहेगी.
दोस्तों पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाईक करने के साथ अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी अपने बेस्ट प्लान चुन सकें.
धन्यवाद.

No comments

Latest Articles