Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस ने Zenfone 3 Max की कीमत फिर घटाई, अब सिर्फ 9,999रु में उपलब्ध

google ताईवानी मोबाइल निर्माता कम्पनी आसुस ने अपने  जेनफोन 3 मैक्स  (ZC520TL)   स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है. कम्पनी ने भारत में ...


google
ताईवानी मोबाइल निर्माता कम्पनी आसुस ने अपने जेनफोन 3 मैक्स (ZC520TL) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है. कम्पनी ने भारत में इस फोन की कीमत फिर से एक हजार रूपये कम कर दी है. और यह अब सिर्फ 9,999रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इससे पहले भी इस फोन की कीमत 2 हजार रूपये कम की जा चुकी है. यह फोन पिछले साल नवम्बर में 12,999रु में लॉन्च हुआ था. आसुस ने कहा है कि इस फोन का नया प्राइस फ्लिप्कार्ट, अमेज़न, स्नैपडील और सभी रिटेल स्टोर्स पर लागू हो चुके हैं.

google
आसुस Zenfone 3 मैक्स में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले है और यह कुछ खास फीचर के साथ आया था. जैसे इसमें 4100mAh की बड़ी बैटरी लगी है. फोन में डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कम्पनी ने इस फोन के लिए nougat अपडेट भी रिलीज़ कर दिया था और अब यह लेटेस्ट android 7.1.1 पर काम करता है. सबसे हाईलाइटिंग फीचर इसका 4100mAh का बैटरी ही है जो एक पॉवर बैंक से कम नहीं है. इस फोन का बैटरी 30 दिनों का स्टैंडबाई टाइम और 20 घंटे का 3G टॉकटाइम देता है.

google
जेनफोन 3 मैक्स के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है-
  • 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले
  • डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट
  • मेमोरी कार्ड स्लॉट- 32GB तक
  • मीडियाटेक का MT6737T प्रोसेसर
  • 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी
  • 13MP रियर कैमरा/ फ़्लैश
  • 5MP का फ्रंट कैमरा
  • फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • सेंसर- accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, gyro
  • एंड्रॉइड ओएस- nougat 7.1.1
  • फ़ोन का वजन- 148 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 8.55mm

google
आसुस जेनफोन 3 मैक्स तीन कलर वेरिएंट में मिलता है. एक गोल्ड, दूसरा ग्रे और तीसरा सिल्वर रंग.
दोस्तों अगर आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगे तो लाईक के साथ शेयर भी करें. और साथ ही टेक खबरों से अवगत रहने के लिए टेक्नीकल रमण को जरुर फॉलो करें.

No comments

Latest Articles