दोस्तों क्या आप भी सोचते हैं कि काश मेरे लैपटॉप का डिस्प्ले भी टच वाला होता तो कितना बढ़िया रहता. टच स्क्रीन रहने से बहुत सारे काम आसानी न...
दोस्तों क्या आप भी सोचते हैं कि काश मेरे लैपटॉप का डिस्प्ले भी टच वाला होता तो कितना बढ़िया रहता. टच स्क्रीन रहने से बहुत सारे काम आसानी ने निपटाए जा सकते हैं. अब तो वैसे टच वाले लैपटॉप भी मार्केट में आने लगे हैं. लेकिन अभी भी ज्यादातर लोगों के पास साधारण बिना टच वाले लैपटॉप ही हैं. ऐसे में अगर इसी पुराने लैपटॉप में कुछ करके इसके डिस्प्ले को टच स्क्रीन बना दिया जाये तो कितना मजा आयेगा.
google
दोस्तों ऐसा एक डिवाईस कुछ समय पहले ही आ चूका है. नियोनोडे नामक एक कम्पनी ने एक Airbar डिवाईस बनाया है. यह बिलकुल एक स्केल की तरह दिखता है. ये डिवाईस तीन साइज़ में आता है, 13.3 इंच, 14 इंच और 15.6 इंच.
google
इन तीनों लम्बाई में से जो भी आपके लैपटॉप का साइज़ है उसे आप खरीद लीजियेगा. अब आप सोच रहे होंगे कि इसको यूज कैसे करेंगे तो मैं आपको बता दूं कि इसको यूज करना बिलकुल आसान है. स्केल जैसा दिखने वाला यह डिवाईस आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन के जस्ट नीचे बेजेल्स पर चिपका देना है. इसमें लगा मैगनेट खुद इसे चिपका लेगा.
google
इसके बाद आप इसको यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट कर देंगे. फिर देखिये इसका कमाल, कैसे जादू की तरह आपका स्क्रीन टच स्क्रीन में बदल जाता है. इसमें से निकलने वाला अदृश्य तरंग इसे टच पैनल में बदल देता है.
google
यह एयरबार आप अमेज़न से खरीद सकते हैं. कीमत की बात करें तो तीनों ही प्रकार के एयरबार की कीमत 6500 रूपये के आस पास ही है. और यह माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल macbook और बाकी सभी लैपटॉप में सपोर्ट करता है. आप चाहें तो इसे ले सकते हैं.
पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो करना मत भूलियेगा और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करियेगा.


No comments