Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आपका पासवर्ड कभी हैक नहीं होगा, अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं

दोस्तों कई लोग अपना जीमेल का पासवर्ड या फेसबुक का या फिर बैंकिंग और अन्य किसी भी अकाउंट का पासवर्ड एक ही रख लेते हैं. जिसके कारण उनका पासव...

दोस्तों कई लोग अपना जीमेल का पासवर्ड या फेसबुक का या फिर बैंकिंग और अन्य किसी भी अकाउंट का पासवर्ड एक ही रख लेते हैं. जिसके कारण उनका पासवर्ड हैक करना आसान हो जाता है. अगर आप किसी व्यक्ति के नाम को या अपने मोबाइल नंबर को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते हैं तो इसे बड़ी आसानी से किसी के द्वारा पता किया जा सकता है.

google
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसा पासवर्ड बनाया जाये ताकि उसे हैक करना आसान ना हो या संभव ही न हो. तो निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें.
1. अगर संभव हो तो कोई नया पासवर्ड पुराने पासवर्ड की तरह नहीं बनाएं, जैसे कि एक पासवर्ड ranjeet15 है तो दूसरा ranjeet16 नहीं बनाएं.
2. कभी भी आप अपने भाई, बहन या मम्मी-पापा, घर का पता ,12345678, abcdefgh आदि को पासवर्ड में इस्तेमाल न करें.
3. अपने पासवर्ड में हमेशा अल्फाबेट के साथ चिह्नों और अंकों का भी इस्तेमाल करें, जैसे skdt@736%.

google
4. अपना पासवर्ड 6-6 महीनों में बदलते रहें, हालाँकि ये कठिन काम है, उतना भी कठिन नहीं है, ऐसा करने से पासवर्ड के हैक होने का खतरा कम होता है.
5. कोशिश करें कि पासवर्ड 8 करैक्टर से ज्यादा ही रहे क्योंकि पासवर्ड जितना लम्बा रहेगा उतना कठिन काम होगा इसे हैक करना.
6. सबसे जरुरी बात, अपने पासवर्ड को कहीं भी लिख कर न रखें, मोबाइल और लैपटॉप में तो बिलकुल भी न रखें.
7. सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करते वक़्त भूल कर भी ऑनलाइन शौपिंग और अपने बैंक अकाउंट में लॉग इन न करे.
तो दोस्तों पोस्ट कैसी लगी? अच्छी लगी हो तो लाईक करके अपने दोस्तों को भी शेयर करें.

No comments

Latest Articles