दोस्तों, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के यूजर्स की संख्या आज के समय में 2 अरब से भी ज्यादा हो चुकी है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है. ले...
दोस्तों, सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के यूजर्स की संख्या आज के समय में 2 अरब से भी ज्यादा हो चुकी है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है. लेकिन आपके मर जाने पर आपके फेसबुक अकाउंट का क्या होगा, क्या आपने कभी सोचा है इसके बारे में?
sme.org.my
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए इसमें Legacy Contact फीचर जोड़ा था. इससे आप किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिवार के किसी भी सदस्य को आप अपने फेसबुक अकाउंट को विरासत के तौर पर दे सकते हैं. उसके बाद वह व्यक्ति आपके फेसबुक को कण्ट्रोल करने लगेगा.
google
Legacy Contact एक्टिव करने के बाद आपके द्वारा चुना गया सदस्य आपका प्रोफाइल फोटो और,कवर फोटो को बदल सकता है. और वह फ्रेंड रिक्वेस्ट का जवाब दे सकता है, परन्तु वे आपका प्राइवेट SMS नहीं पढ़ पाएंगे. यहाँ तक की पहले से पोस्ट किये हुए किसी भी पोस्ट को एडिट नहीं कर किया जा सकता. इस विरासत वाली फीचर को आप फेसबुक के सेटिंग में जाकर कर चालू कर सकते हैं.
google
सेटिंग में जाने के बाद General सेक्शन में जायेंगे तो वहां आपको मैनेज अकाउंट का आप्शन दिखेगा, उसको क्लिक करते ही आपके सामने Legacy Contact खुलेगा. जहाँ आप अपने करीबी जिसे अपना अकाउंट सौंपना चाहते हैं उसका कांटेक्ट डिटेल भर कर चालू कर लीजिये. यह सेवा सिर्फ 18 साल से ऊपर के यूजर ही चालू कर पाएंगे.
दोस्तों पोस्ट अच्छी लगी तो लाईक करो, शेयर करो और हमें फॉलो भी करो.


No comments