दोस्तों आज हम जियो के JioPhone और माइक्रोमैक्स के Bharat 1 फीचर फोन की तुलना करेंगे और पता करेंगे कि दोनों में से कौन-सा फोन बेहतर है। मा...
दोस्तों आज हम जियो के JioPhone और माइक्रोमैक्स के Bharat 1 फीचर फोन की तुलना करेंगे और पता करेंगे कि दोनों में से कौन-सा फोन बेहतर है। माइक्रोमैक्स ने भारत 1 4G VoLTE फीचर फोन BSNL के साथ साझेदारी करके 2,200रु की कीमत में लॉन्च किया था। जिसमें बीएसएनएल की तरफ से मात्र 97रु में अनलिमिटेड कॉल और डेटा की सर्विस मिलती है।
Third party image reference
जियोफोन की बात करें तो ये फोन आपको 1500रु का पड़ता है और इसे यूज करने के लिए आपको हर महीने 153रु का रिचार्ज करना पड़ता है तब असीमित कॉल, SMS और डेटा की सुविधा मिलती है।
दोनों ही फोन दिखने में एक जैसे हैं लेकिन कौन सा लेना बेटर रहेगा। किस फोन में ज्यादा फीचर्स हैं। चलिये पता करते हैं।
Third party image reference
- इन दोनों ही फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इस छोटे से स्क्रीन में आप वीडियो देख सकते हैं, नेट चला सकते हैं और सोशल नेटवर्किंग का भी आनंद ले सकते हैं।
- बात अगर हार्डवेयर और कनेक्टिविटी की करें तो जियोफोन में स्प्रेडट्रम का प्रोसेसर दिया गया है, माइक्रोमैक्स भारत 1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट लगा हुआ है।
- दोनों ही फोन्स में आपको 512MB की रैम और 4GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है। इसके साथ ही एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड 128GB तक का दोनों फोन में लगाया जा सकता है।
- कैमरा के मामले में भी दोनों एक जैसे हैं, दोनों में ही 2MP का रियर कैमरा और फ्रंट में 0.3MP का कैमरा दिया गया है।
Third party image reference
- जियोफोन में सिर्फ 4G नेटवर्क सपोर्ट है, इसलिए इसमें 2G और 3G सिम इस्तेमाल कर पाना असंभव है। वहीं माइक्रोमैक्स में 2G, 3G और 4G तीनों नेटवर्क सपोर्ट करता हैं। बैटरी कैपेसिटी दोनों में 2000mAh है।
- दूसरा जो अंतर इन दोनों में है वो ये कि जियोफोन में केवल एक सिम ही लगाया जा सकता है और वो भी सिर्फ जियो का। लेकिन माइक्रोमैक्स भारत 1 में दो सिम स्लॉट है और इसमें आप किसी भी ऑपरेटर का सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अन्य फीचर्स जिसे ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और NFC जियोफोन में मौजूद है। जबकि माइक्रोमैक्स में इन सबके अलावा हॉटस्पॉट कनेक्टिविटी भी दी गयी है।
- सॉफ्टवेयर की तरफ देखें तो जियो ने अपने फीचर फोन में Kai ओएस यूज किया है जबकि माइक्रोमैक्स ने एंड्राइड का फोर्कड वर्जन यूज किया है।
Third party image reference
- एक अन्य फैसिलिटी जो हमें माइक्रोमैक्स के फोन में मिलती है लेकिन जियोफोन में नहीं, वो यह कि माइक्रोमैक्स भारत 1 में व्हाट्सऐप और फेसबुक भी चलता है। इसमें आप व्हाट्सऐप voice और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।
- वहीं जियोफोन में जियो के विभिन्न तरह के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स जैसे जिओ टीवी से लाइव चैनल्स देखा जा सकता है और इसे मीडिया केबल की मदद से अपने TV में बड़ी स्क्रीन पर सभी चैनल को देखने का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा मूवीज, न्यूज़ के ऐप्स भी जियोफोन में उपलब्ध हैं।
निष्कर्ष- कौन सा फोन लिया जाए!
स्पेसिफिकेसन्स के मुताबिक माइक्रोमैक्स भारत 1 में ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं, डुअल सिम, हॉटस्पॉट जोकि जियोफोन में नहीं है। लेकिन माइक्रोमैक्स के साथ BSNL का जो प्लान 97रु में मिल रहा है वो सिर्फ 3G तक ही सीमित है। अगर आप 3G से और कम कीमत में अपना काम चला सकते हैं तो भारत 1 के साथ बीएसएनएल का प्लान बेस्ट ऑप्शन है। परंतु हाई स्पीड इंटरनेट डेटा चाहिए तो आपको जियोफोन लेना चाहिये।
No comments