Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Micromax ने डुअल सेल्फी कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन Canvas Infinity Pro लॉन्च किया

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity Pro की कीमत 13,999रु है. कैनवास इनफिनिटी प्रो की बिक्री फ्लिप्कार्ट पर 6 दिसंबर से शुरू होगी. माइक्रोमैक्...

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity Pro की कीमत 13,999रु है.
कैनवास इनफिनिटी प्रो की बिक्री फ्लिप्कार्ट पर 6 दिसंबर से शुरू होगी.
माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में 20MP+8MP का डुअल फ्रंट कैमरा है.

Third party image reference
देशी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Micromax ने सोमवार, 4 दिसंबर को Canvas Infinity Pro नाम का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया. यह फोन 18:9 अनुपात वाला डिस्प्ले के साथ आया है और इसलिए इसका नाम इनफिनिटी रखा गया है. कम्पनी ने इस डिवाईस की कीमत 13,999रूपये रखी है.
यह फ़ोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर 6 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. माइक्रोमैक्स ने बेजेल लेस स्मार्टफोन के निर्माण में अगस्त 2017 में कैनवास इनफिनिटी फ़ोन लॉन्च करके रखा था. जिसे माइक्रोमैक्स ने 9,999रु में लॉन्च किया था.

Third party image reference
अब कैनवास इनफिनिटी प्रो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच का फुल विज़न वाला एचडी डिस्प्ले है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस फोन में माइक्रोमैक्स ने 4GBरैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी है. इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है और 128GB क्षमता तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है.

Third party image reference
अब बात करते हैं इस फोन के सबसे हाईलाइटिंग फीचर की. इस फोन का सबसे हाईलाइटेड फीचर है इसका डुअल सेल्फी कैमरा. इसमें कम्पनी ने 16MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया है और फ्रंट में 20MPऔर 8MP का दो सेल्फी कैमरा है. कैनवास इनफिनिटी प्रो के कैमरे में पोर्ट्रेट मोड, फेस ब्यूटी मोड, ऑटो सिन डिटेक्शन, फेस गैलरी और टेल एल्बम जैसे फीचर्स भी दिए गए है.
इसके अलावा एक सुपर पिक्सेल फीचर भी दिया गया है जिससे मल्टीप्ल इमेजेज को जोड़ कर हाई रिजोल्युसन का इमेज बनाया जा सकता है

Third party image reference
कैनवास इनफिनिटी की तरह इस माइक्रोमैक्स कैनवास इनफिनिटी प्रो में भी फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और कम्पनी का दावा है कि यह सिर्फ 0.2 सेकंड में फोन को अनलॉक करने में सक्षम है. इसका फिंगरप्रिंट 360 डिग्री यानी किसी भी एंगल से काम करता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है. फोन में 3000mAh की बैटरी लगी है जो 20 घंटे का टॉकटाइम और 420 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देती है.

No comments

Latest Articles