Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy J5 Prime (2017) का स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गया, जानिए पूरा स्पेसिफिकेशन

जी हां दोस्तों, सैमसंग का गैलेक्सी J5 प्राइम (2017) जिसका मॉडल नंबर SM-G571 है का स्पेसिफिकेसन्स ऑनलाइन लीक हो गया है। इसे FCC का अप्रूव...

जी हां दोस्तों, सैमसंग का गैलेक्सी J5 प्राइम (2017) जिसका मॉडल नंबर SM-G571 है का स्पेसिफिकेसन्स ऑनलाइन लीक हो गया है। इसे FCC का अप्रूवल भी मिल गया है। लीक्ड हुए स्पेशक्स शीट के अनुसार सैमसंग जे5 प्राइम के 2017 एडिशन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले होगा। फोन को सैमसंग के Exynos 7570 चिपसेट से powered किया जाएगा जोकि 1.4GHz पर क्लॉकड है और ये क्वैड-कोर प्रोसेसर है।

Third party image reference
इस फोन में 3GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। इसके साथ ही स्टोरज कैपेसिटी बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से 128GB तक मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो J5 प्राइम (2017) में 13MP का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया जाएगा और फ्रंट कैमरा 8MP का होगा।

Third party image reference
सैमसंग का यह फोन एंड्रॉइड नॉगट 7.1 ओएस पर चलेगा। डिवाइस में 2500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी होगी। ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 4G VoLTE सपोर्ट करेगा। फ्रंट में होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। कंपनी ने अभी तक इस फोन को लॉन्च करने की तारीख नहीं बताई है लेकिन उम्मीद है कि इस डिवाइस को अगले साल जनवरी में गैलेक्सी J5 प्राइम (2018) के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
मोबाइल और गैजेट्स से जुड़ी खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें। क्योंकि यहां आपको मिलती है 100% शुद्ध और सच्ची खबरें।

No comments

Latest Articles