जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने अपने सबसे पहले android one स्मार्टफोन Mi A1 की कीमत में कटौती की है. शाओमी ने इस फोन को कुछ महीने पहले सितम्बर मे...
जी हाँ दोस्तों, शाओमी ने अपने सबसे पहले android one स्मार्टफोन Mi A1 की कीमत में कटौती की है. शाओमी ने इस फोन को कुछ महीने पहले सितम्बर में 14,999 रूपये में लॉन्च किया था. आज इस स्मार्टफोन की कीमत 2000रु कम कर दी गयी है लेकिन यह कमी अस्थायी तौर पर की गयी है. यह फोन 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक फ्लिप्कार्ट और मी के ऑफिसियल वेबसाइट से 12,999रु में ख़रीदा जा सकेगा. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे थे तो इससे अच्छा ऑफर और मौका शायद ही फिर कभी मिले.
आपकी जानकारी के लिए बता दूं की इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी लगा हुआ है. फोन का बॉडी मेटल का बना हुआ है. शाओमी के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है. डिवाईस में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी हुई है. ज्यादा मेमोरी के लिए एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के nougat 7.1.2 ओएस पर चलता है लेकिन टॉप में MIUI का इंटरफ़ेस है. जब यह फोन लॉन्च हुआ था तो शाओमी ने कहा था कि इस फोन को एंड्राइड Oreo का भी अपडेट दिया जायेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP+12MP का दो रियर कैमरा दिया गया है. पहला कैमरा वाइड एंगल लेंस है और दूसरा टेलीफ़ोटो लेंस है. फ्रंट कैमरा सिर्फ 5MP का दिया गया है.
Third party image reference
शाओमी ने बाकी सभी स्मार्टफोन की तरह इसमें भी फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया है. इस फोन में 3080mAh की बैटरी लगी है. शाओमी मी A1 को आप काला, गोल्ड और रोज-गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.



No comments