वोडाफोन ने भी आखिरकार अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर ही दिया है. कम्पनी ने 198रु के प्लान में बदलाव करके अब 1.4GB डेटा प्रतिदिन दे रही है. ...
वोडाफोन ने भी आखिरकार अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर ही दिया है. कम्पनी ने 198रु के प्लान में बदलाव करके अब 1.4GB डेटा प्रतिदिन दे रही है. हालाँकि ये सिर्फ कुछ सर्किल के लिए अभी किया गया है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. इसका मतलब आप लगभग 40GB डेटा यूज कर पाएंगे. वहीँ रिलायंस जियो अपने 198 वाले प्लान में डेली 2GB डेटा दे रहा और कुल मिलाकर 56GB डेटा का फायदा जियो कस्टमर उठा रहे हैं.
Third party image reference
वोडाफोन के 198 प्लान में डेटा बेनिफिट के अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 SMS प्रतिदिन मिलता है. वैसे वोडाफोन के इस प्लान में बिलकुल ही असीमित कॉल्स करने की सुविधा नहीं है, जैसा कि जियो और एयरटेल के प्लान्स में होता है.
वोडाफोन ग्राहक हर रोज 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट से ज्यादा फ्री कॉलिंग नहीं कर सकते हैं. इस सीमा के बाद बात करने पर मेन बैलेंस कटने लगेगा. उदाहरण के तौर पर अगर आपने किसी सप्ताह के 2 दिन में ही 1000 मिनट बात कर लिया तो अगले 5 दिन तक आप इस प्लान से बात नहीं कर पाएंगे. परन्तु मेन बैलेंस रहने पर उससे चार्ज वसूला जाने लगेगा.


No comments