जी हां दोस्तों, शाओमी ने रेडमी 5 का 4GB रैम वेरिएंट चीन में लॉन्च किया है। इस फोन का दो वेरिएंट पहले से ही मौजूद है। रेडमी 5 को 2GB रैम + ...
जी हां दोस्तों, शाओमी ने रेडमी 5 का 4GB रैम वेरिएंट चीन में लॉन्च किया है। इस फोन का दो वेरिएंट पहले से ही मौजूद है। रेडमी 5 को 2GB रैम + 16GB स्टोरेज और 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ पहले लॉन्च किया जा चुका है।
Third party image reference
इस नए 4GB रैम वेरिएंट की कीमत लगभग 11,000रु है। रैम के अलावा फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पहले लॉन्च हो चुके दोनों वेरिएंट जैसे ही हैं। रेडमी 5 के इस वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मेमोरी है। भारत में इसके आने की अभी कोई खबर नहीं है।
Third party image reference
रेडमी 5 के 4GB रैम वाले फोन को चीन में शाओमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह नया वेरिएंट ब्लैक, रोज गोल्ड, ब्लू और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
शाओमी रेडमी 5 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस फोन में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ 5.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है। फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड नॉगट पर आधारित MIUI 9 पर चलता है। इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
कैमरे की बात करें तो रेडमी 5 में 12MP रियर कैमरा फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 5MP का कैमरा है। रियर पैनल में कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2, A-जीपीएस, हॉटस्पॉट, वाईफाई, माइक्रो-यूएसबी आदि मौजूद हैं। सेंसर्स जैसे Accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट और gyroscope भी उपलब्ध है।
रेडमी 5 में 3300mAh की बैटरी लगी है और फोन का वजन 180 ग्राम है।


No comments