Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 5 और नोकिया 6 यूज करने वालों के लिए है ये खबर, पढ़ते ही खुशी से झूम उठेंगे!

जी हां दोस्तों, अगर आप नोकिया के इन दो फोन्स नोकिया 5 या नोकिया 6 को इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक...

जी हां दोस्तों, अगर आप नोकिया के इन दो फोन्स नोकिया 5 या नोकिया 6 को इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर इन दो स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड ओरियो का अपडेट जारी कर दिया है। पिछले साल ही नोकिया 5 और 6 के लिए एंड्रॉयड ओरियो का बीटा बिल्ड्स रिलीज कर दिया गया था।

Third party image reference
आज मंगलवार को एक ट्वीट में HMD ग्लोबल के मुख्य प्रोडक्ट ऑफिसर ने घोषणा की कि नोकिया 5 और नोकिया 6 आधिकारिक रूप से एंड्रॉइड ओरियो फैमिली में शामिल हो रही है। उन्होंने इसके बाद कहा कि अपडेट कई चरणों में जारी किया जाएगा।

Third party image reference
आपको बता दूं कि भारत के ही एक ट्विटर यूजर ने बताया कि उसके नोकिया 6 जिसका मॉडल नंबर TA-1021 है में लगभग 1.8GB का OTA अपडेट आया है। सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन 5.220 है। एंड्रॉइड ओरियो में अपडेट होने के बाद फोन में कई नए फीचर्स आ गए हैं जैसे नोटिफिकेशन डॉट्स, फास्टर बूटअप टाइम, ऑटो फील, बैकग्राउंड लिमिट इत्यादि। इस अपडेट के साथ ही जनवरी का सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है।

Third party image reference
नोकिया के इन दोनों फोन्स को पिछले साल यानी 2017 के फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। नोकिया 5 में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले है। क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगा है। 2GB और 3GB रैम वेरिएंट में है और 16GB की इंटरनल मेमोरी है। इसका फ्रंट कैमरा 8MP का और रियर कैमरा 13MP का है। बैटरी 3000mAh की दी हुई है।

Third party image reference
वही नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ये डिवाइस 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। 16MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।फोन की बैटरी 3000mAh की है।
हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने ये भी कहा कि जल्द ही वह अपने नोकिया 3 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्राइड 8.0 ओरियो का बीटा प्रोग्राम लाएगा। और शायद उसके बाद नोकिया 3 में भी एंड्रॉयड ओरियो का OTA अपडेट आ जायेगा।

No comments

Latest Articles