Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8000रु कम हुई Nokia 8 की कीमत, Nokia 5 की कीमत में भी हुई कटौती

दोस्तों, अगर आप नोकिया का फैन हैं और नोकिया का स्मार्टफोन रखना पसंद करते हैं तो अभी आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। जी हां, नोकिया के फ्लै...

दोस्तों, अगर आप नोकिया का फैन हैं और नोकिया का स्मार्टफोन रखना पसंद करते हैं तो अभी आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। जी हां, नोकिया के फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 की कीमत में भारी कटौती की गई है और साथ ही नोकिया 5 की कीमत भी कम कर दी गयी है।


Third party image reference
नोकिया 5 के 3GB रैम वेरिएंट को नवंबर 2017 में 13,499रु में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह स्मार्टफोन 12,499रु में खरीदने के लिए उपलब्ध है क्योंकि इसकी कीमत 1000रु कम कर दी गयी है। हालांकि इसके 2GB रैम वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Third party image reference
जबकि फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 की कीमत 8000रु घटा दी गयी है। इस कटौती के बाद यह फोन सिर्फ 28,999रु में खरीदा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बात दूं कि नोकिया 8 सितंबर 2017 में 36,999रु में लॉन्च किया गया था।

Third party image reference
इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती ऐसे समय में की गई है जब MWC 2018 का आयोजन होने में कुछ दिन ही बचे हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 का आयोजन 26 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में होगा। इस कॉन्फ्रेंस में एचएमडी ग्लोबल नोकिया 9 को पेश कर सकता है।

Third party image reference
नोकिया 8 को तो अब 28,999रु में आप खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको 5.3 इंच की क्वैड HD डिस्प्ले मिलती है। 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी है। फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। नोकिया 8 का रियर कैमरा जो 13MP+13MP का है वो Carl Zeiss ऑप्टिक्स से पॉवर्ड है।
फ्रंट में 13MP का सिंगल कैमरा है। इस स्मार्टफ़ोन में 3090mAh की बैटरी दी हुई है और ये क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 सपोर्ट करता है।

Third party image reference
जाते-जाते कुछ बेसिक स्पेक्स नोकिया 5 की भी बता देता हूं। नोकिया 5 में आपको 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलता है। 13MP का रियर कैमरा एयर 8MP का फ्रंट कैमरा है। प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 लगा हुआ है। 2/3GB की रैम और 16GB की स्टोरेज दी हुई है।

No comments

Latest Articles