Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

फ्लिपकार्ट ने 15000mAh और 10000mAh का दमदार पॉवर बैंक लॉन्च किया, कीमत 799रु से शुरू

फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपने बिलियन ब्रांड के तहत पॉवर बैंक लॉन्च किया। कंपनी ने बिलियन सीरीज के अंतर्गत 10000mAh और 15000mAh क्षमता वाल...

फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को अपने बिलियन ब्रांड के तहत पॉवर बैंक लॉन्च किया। कंपनी ने बिलियन सीरीज के अंतर्गत 10000mAh और 15000mAh क्षमता वाला पॉवर बैंक निकाला है जिसकी कीमत क्रमशः 799रु और 999रु है।

Third party image reference
दोनों ही पॉवर बैंक में मल्टीपल यूएसबी पोर्ट है और दोनों को ही A+ ग्रेड लिथियम आयन बैटरी से बनाया गया है। फ्लिपकार्ट ने अपना सब ब्रांड बिलियन को जुलाई 2017 में घोषित किया था और साथ ही कैप्चर+ नाम का स्मार्टफोन नवंबर 2017 में लॉन्च किया था।

Third party image reference
फ्लिपकार्ट का यह दोनों पॉवर बैंक फ्लिपकार्ट पर ही खरीदने के लिए उपलब्ध है। ये काला, कॉपर और रोज गोल्ड रंगों में मौजूद है।
बिलियन PB130 RapidCharge 10000mAh पॉवर बैंक में तीन यूएसबी पोर्ट्स हैं जबकि 15000mAh वाले बिलियन PB131 Hi Energy पॉवर बैंक में केवल दो यूएसबी पोर्ट हैं। सभी पोर्ट 5V / 2.1A का पॉवर आउटपुट देने में सक्षम है।

Third party image reference
इस पावर बैंक में LED टॉर्च भी है और बैटरी लेवल इंडिकेटर भी दिया हुआ है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडबाई टाइम में ये सिर्फ 3 से 4 प्रतिशत ही चार्ज खोता है और इसे 500 बार चार्ज डिसचार्ज किया जा सकता है।

No comments

Latest Articles