टेक्नोलॉजी की दुनिया में खासकर मोबाइल फोन्स दिन-ब-दिन सस्ते होते जा रहे हैं। भारतीय मोबाइल बाजारों में किफायती और सस्ते से सस्ता फीचर फोन ...
टेक्नोलॉजी की दुनिया में खासकर मोबाइल फोन्स दिन-ब-दिन सस्ते होते जा रहे हैं। भारतीय मोबाइल बाजारों में किफायती और सस्ते से सस्ता फीचर फोन लाने की होड़ मची हुई है। रिलायंस जियो के जियो फोन की वजह अब 300रु से भी कम कीमत के बेसिक फीचर फोन आने लगे हैं।
Third party image reference
अगर यूजर्स को 1500रु में 4G फीचर फोन उपलब्ध हो जा रहा है तो ऐसी स्थिति में सिर्फ कॉलिंग वाले फोन की कीमत कम होना लाजमी है। आज मैं आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताऊंगा जिसे आप महज 249रु में खरीद सकते हैं।
Copyright Holder: Teknikal Raman
ये फोन 4G तो नहीं है लेकिन अगर किसी को सिर्फ कॉलिंग से मतलब है तो उनके लिए यह फोन मस्त है। इतना सस्ता होने की वजह से यह फोन अगर खो भी जाता है तो कोई गम नहीं होगा।
Third party image reference
iKall K71 Feature Phone-
इस फीचर फोन को एक्सक्लूसिवली ShopClues पर लॉन्च किया गया है। इसी फोन की कीमत 249 रुपये है। इसमें आप एक 2G सिम लगा सकते हैं। फोन में 800mAh की बैटरी है जो 4 घंटे का टॉकटाइम देती है। इस iKall फीचर फोन में 1.4 इंच की मोनोक्रोम डिस्प्ले है।
Third party image reference
मोबाइल में FM रेडियो और टॉर्च लाइट भी है। यह वाइब्रेशन मोड सपोर्ट करता है। इस फोन को आप लाल, पीला और ब्लू रंग में खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह कि कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
Third party image referenceएक बार फिर से आपको बता देता हूँ कि अगर आपको यह फीचर फोन पसंद आया और इसे आप खरीदना चाहते हैं तो Shopclues ई- कॉमर्स वेबसाइट से ऑनलाइन आर्डर करके ले सकते हैं। इसके अलावा और भी कई ऐसे फीचर फोन यहां आपको मिल जाएंगे जिनकी कीमत 500रु से कम ही है।
Third party image referenceजैसे एक Viva V1 है जो 349रु में उपलब्ध है और एक है Peace P3310, यह 499रु में आप पा सकते हैं।


No comments