Third party image reference दोस्तों, आपको तो मालूम ही होगा कि एप्पल ने अपने आईफोन 10 में फेस आईडी यानी फेस अनलॉक फीचर दिया था। जिसकी मद...
Third party image reference
दोस्तों, आपको तो मालूम ही होगा कि एप्पल ने अपने आईफोन 10 में फेस आईडी यानी फेस अनलॉक फीचर दिया था। जिसकी मदद से आप iPhone 10 को अपने चेहरे से ही अनलॉक कर सकते हैं। अब एप्पल की देखा-देखी बाकी कंपनियां भी आकर्षित होकर फेस अनलॉक फैसिलिटी देना शुरू कर दिया।
Third party image reference
इसी कड़ी में चीनी कंपनी Huawei ने कुछ इसी तरह का फेस आईडी फीचर अपने एक स्मार्टफोन में दिया है। कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के द्वारा Honor View 10 फ़ोन में फेस अनलॉक फीचर जोड़ा है। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर का अपडेट सभी हॉनर व्यू 10 स्मार्टफोन में 24 जनवरी तक मिल जाएगा।
कैसे इस्तेमाल होगा फेस आईडी फीचर-
Third party image referenceफेस रिकॉग्निशन फीचर को इनेबल करने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर अपना फेस लॉक करना होगा। मतलब अपना चेहरा कैमरे की तरफ करके स्कैन कर लेना होगा। उसके बाद आपका चेहरा प्रमाणित यानी ऑथेंटिकेट हो जाएगा।
एकबार फेस वेरीफाई हो जाने के बाद आप इसे आराम से यूज कर पाएंगे। हॉनर व्यू 10 यूजर और फोन के बीच की स्थिति को व्यवस्थित करता है। जैसे अगर आप बिस्तर पर लेट जाते हैं तो स्क्रीन खुद-ब-खुद घुम जाएगा और आप मैसेज इत्यादि को आराम से पढ़ सकते हैं।
Third party image reference
जिन लोगों को इस फोन के बारे में नहीं पता है उनको बता दूं कि हॉनर व्यू 10 इसी महीने जनवरी के शुरुआती दिनों में लॉन्च हुआ था। फोन अभी भी अमेज़न पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है और कीमत 29,999रुहै।
यह डिवाइस एंड्रॉइड के सबसे नवीनतम ओएस Oreo 8.0 पर चलता है। हालांकि इसके ऊपर EMUI 8.0 का यूजर इंटरफ़ेस है। स्मार्टफोन किरिन 970 प्रोसेसर से लैस है।
Third party image reference
डिस्प्ले की बात करें तो यह एक बेजेल लेस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 1080x2160 पिक्सेल रिजोल्यूशन के साथ है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी है। इसमें बाहर से 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
Third party image reference
हॉनर व्यू 10 डुअल रियर कैमेरा वाला फोन है। जिसमें एक 20MP तो दूसरा 16MP का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 13MP का एक कैमरा दिया हुआ है। फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के आगे की तरफ है। यह स्मार्टफोन 3750mAh की बैटरी के साथ आता है और ये फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
इसी तरह की ताजा टेक अप्डेट्स के लिए आप इस उभरती हुई टेक चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं।


No comments