आईडिया सेलुलर ने मैजिक कैशबैक नाम से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक ऑफर निकाला है। जिसके तहत आईडिया यूजर 3300रु तक का कैशबैक 398 या इससे ...
आईडिया सेलुलर ने मैजिक कैशबैक नाम से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक ऑफर निकाला है। जिसके तहत आईडिया यूजर 3300रु तक का कैशबैक 398 या इससे ऊपर के प्लान से रिचार्ज करने पर पा सकते हैं।
Third party image reference
उपभोक्ताओं को इन कैशबैक का लाभ डिस्काउंट वाउचर के रूप में दिया जाएगा। जिसे अगले एक साल तक प्रत्येक रिचार्ज में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा आईडिया के ऑफिसियल ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज करने पर एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह ऑफर 10 फरवरी तक जारी रहेगा।
Third party image reference
जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि आईडिया का मैजिक कैशबैक ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। अगर आप आईडिया के प्रीपेड यूजर हैं और आप 398रु या इससे अधिक कीमत का प्लान लेते हैं तो आपको 50रु वैल्यू का आठ डिस्काउंट वाउचर दिया जाएगा।
Third party image reference
इन vouchers को आप अगले किसी 300रु से अधिक के प्लान से रिचार्ज करने में एक-एक वाउचर रिडीम कर सकेंगे। इसका मतलब हर रिचार्ज में एक वाउचर अप्लाई होगा और आपको 50रु का डिस्काउंट हर बार मिलेगा। इसी तरह आप 400रु वैल्यू के आठो वाउचर को रिडीम कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त 2700रु का पांच शॉपिंग कूपन भी दिया जाएगा, जिसे आप आईडिया के पार्टनर ब्रांड स्टोर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।
Third party image reference
आईडिया के MyIdea ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज करने पर 200रु का कैशबैक वॉलेट में भी दिया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर आपको 3300रु का फायदा होगा।
आईडिया के 398रु के प्लान में आपको 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS डेली और 1GB डेटा हर रोज दिया जाता है।


No comments