देशी कंपनी लावा ने बुधवार को Z सीरीज का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लावा Z91 फोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर...
देशी कंपनी लावा ने बुधवार को Z सीरीज का एक स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी ने लावा Z91 फोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर के साथ पेश किया है। लावा ने इससे पहले Z सीरीज के चार हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है। लावा Z91 की कीमत 9,999 रुपये रखी है।
Third party image reference
लावा का ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड के नॉगट 7.1 पर आधारित स्टार ओएस 4.2 पर चलता है। इस डुअल सिम फोन में 5.7 इंच की एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ है। यह फोन मीडियाटेक के MTK6739 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गयी है। लावा Z91 में 128GB की क्षमता वाला मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा f/2.0 अपरचर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। इस कैमरे में बुके मोड भी है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा f/2.2 अपरचर के साथ है।
Third party image reference
इस डिवाइस का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में दिया गया है। इसमें यूजर अपने पांचों अंगुली को फिंगरप्रिंट अनलॉक और एप्पलीकेशन अनलॉक करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। लावा ने इस फोन में 3000mAh की बैटरी लगाई है। इस स्मार्टफोन में लावा 2 साल की वारंटी देने के साथ वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी करती है।
Third party image reference

No comments