Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा खपत करने वाला देश है भारत लेकिन डाउनलोड स्पीड में है फिसड्डी!

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने वाला देश है भारत लेकिन जब बात इन्टरनेट डाउनलोड स्पीड की होत...

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने वाला देश है भारत लेकिन जब बात इन्टरनेट डाउनलोड स्पीड की होती है, तो हमारा देश भारत 100 देशों की लिस्ट में भी नजर नहीं आता है. क्योंकि भारत डाउनलोड स्पीड के मामले में 109वे नंबर पर आता है.


Third party image reference
जी हाँ, ओक्ला स्पीड टेस्ट इंडेक्स के अनुसार अपने देश की पिछले साल नवम्बर के मुकाबले फरवरी 2018 में स्पीड बढ़ी. नवम्बर 2017 में एवरेज डाउनलोड स्पीड 8.80mbps थी जबकि इस साल फरवरी में यह 9.01mbps आंकी गयी. लेकिन फिर भी भारत की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ. पहले भी 109 नंबर पर थे और अब भी इसी रैंकिंग पर हैं.

Third party image reference
दोस्तों, आपको बता दूं की दुनिया में सबसे फ़ास्ट डाउनलोडिंग नॉर्वे में होती है. यहाँ इस देश में एवरेज डाउनलोड स्पीड 62.07mbps है. ये रिपोर्ट भारत में डेटा कनेक्शन बढ़ने और एक बिलियन से ज्यादा मोबाइल फोन कनेक्शन हो जाने की वजह से पेश की गयी है. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने दिसंबर में कहा था कि भारत सबसे ज्यादा डाटा खपत करने वाला देश है. करीब 150 करोड़ जीबी डेटा इस्तेमाल की गयी है जो अमेरिका और चीन में खपत होने वाले डेटा को भी एक साथ कर दें तो उससे भी ज्यादा होंगे.

Third party image reference
ये तो हो गयी मोबाइल डेटा की बात. अब जरा फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड की भी बात कर लेते हैं. दोस्तों, ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत की रैंकिंग ठीक ठाक है. ओक्ला के मुताबिक भारत ब्रॉडबैंड स्पीड में 67वे स्थान पर है. ये रैंकिंग फरवरी में रिकॉर्ड की गयी डाउनलोड स्पीड है. पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष ब्रॉडबैंड की स्पीड रैंकिंग में भारत की रैंकिंग सुधरी है. पिछले साल यह 76वे नंबर पर थी.

Third party image reference
अभी ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड 20.72mbps है जबकि नवम्बर 2017 में 18.82mbps थी. इस तरह से देखा जाए तो स्पीड में सुधार हो रहा है लेकिन बहुत धीमी गति से हो रहा है. क्योंकि आपको जानकर हैरानी होगी कि सिंगापूर में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की डाउनलोड स्पीड 161.53mbps है, भारत से लगभग आठ गुना ज्यादा स्पीड है. ब्रॉडबैंड स्पीड रैंकिंग में सिंगापूर ही पहले स्थान पर है.

No comments

Latest Articles