Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Jio का कमाल! 31 मार्च 2019 तक बढ़ायी Prime Membership की सब्सक्रिप्शन

Third party image reference जी हां दोस्तों, रिलायंस के मुखिया श्री मुकेश अम्बानी ने एकबार फिर अपने जियो के ग्राहकों को तोहफा दिया है. ज...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, रिलायंस के मुखिया श्री मुकेश अम्बानी ने एकबार फिर अपने जियो के ग्राहकों को तोहफा दिया है. जियो ने जियो प्राइम मेम्बरशिप की वैधता एक साल और बढ़ा दी है जो कस्टमर्स पहले ही यानी 31 मार्च 2018 से पहले ही 99 रूपये की मेम्बरशिप फीस दे दी है उन्हें एक साल फ्री मेम्बरशिप मिलेगी. इसका मतलब जो ग्राहक एकबार मेम्बरशिप ले चुके हैं उन्हें एक साल और कोई मेम्बरशिप लेने की जरुरत नहीं है.

Third party image reference
हालाँकि जो लोग 1 अप्रैल से जियो की नयी सिम लेते हैं तो उन्हें प्लान से साथ 99रु की प्राइम मेम्बरशिप भी लेनी पड़ेगी. और ऐसे कस्टमर्स को भी पुरे एक साल तक प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा. अगर आप जियो के मौजूदा ग्राहक हैं तो आपको 12 महीने फ्री मेम्बरशिप मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको ऑप्ट इन प्रोसेस से गुजरना पड़ेगा तब ये फ्री सर्विस एक साल के लिए मिलेगी.

Third party image reference
अभी जो प्राइम सब्सक्रिप्शन चल रही है वो 31 मार्च को समाप्त होने वाली है और जियो यूजर्स घबराये हुए थे कि कहीं फिर से 99 रूपये न खर्च करने पड़ जाएँ. लेकिन अब बात साफ़ हो गयी है की existing प्राइम कस्टमर्स को कुछ पे करने की जरुरत नहीं है. सभी मौजूदा ग्राहक को 12 महीने की प्राइम मेम्बरशिप मुफ्त मिलेगी और आप जियो की सभी सर्विसेस जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो मैगज़ीन आदि का लुत्फ़ पहले की भांति उठाते रहेंगे. और जो नए ग्राहक जियो से जुड़ेंगे उन्हें तो पहली बार 99रु पे करके मेम्बरशिप लेनी ही पड़ेगी.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की जियो के कस्टमर्स की संख्या दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ रही है. कम्पनी के मुताबिक जियो कस्टमर्स की संख्या 175 मिलियन को पार कर चुकी है. और जियो ने कहा है कि वह प्राइम मेम्बर को हमेशा 20 से 50 प्रतिशत ज्यादा बेनिफिट देगा. मेम्बरशिप वाला ये सब्सक्रिप्शन प्लान पिछले साल फरवरी में जियो ने पेश किया था ताकि सभी जियो यूजर्स जियो टीवी और अन्य जियो की सेवाओं का भी आनंद लें सकें.
ऐसे ही ताजा टेक न्यूज़ पढ़ते रहें के लिए आप तेजी से पॉपुलर होते इस टेक चैनल को फॉलो कर सकते है.

No comments

Latest Articles