जी हां दोस्तों, अप्रैल में नोकिया के दो-तीन मिड रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन आ सकते हैं। एचएमडी ग्लोबल 4 अप्रैल को दिल्ली में एक इवेंट आयोज...
जी हां दोस्तों, अप्रैल में नोकिया के दो-तीन मिड रेंज और फ्लैगशिप स्मार्टफोन आ सकते हैं। एचएमडी ग्लोबल 4 अप्रैल को दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाला है और इसके लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाइट भी कर दिया है। आशा की जा रही है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 8 Sirocco, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 (2018) लॉन्च करेगी।
Third party image reference
स्पेन और बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में नोकिया 8 सिरोको, नोकिया 7 प्लस और नोकिया 6 (2018) पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। और अभी हाल में ही नोकिया 1 एंड्रॉइड गो फोन भारत में 5,499रु में लॉन्च हुआ। भारत में नोकिया अब अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर स्मार्टफोन और accessories भी बेचना शुरू कर दिया है। आप जानते ही हैं कि भारत नोकिया के सबसे बड़ा मार्केट है। इसलिए नोकिया इन तीनों स्मार्टफोन को जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहता है।
Third party image reference
नोकिया के इन तीनों स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत-
नोकिया 8 sirocco नोकिया 8 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम होगा। नोकिया 8 फिलहाल 28,999रु में बिक रहा है तो नोकिया 8 सिरोको की कीमत 32,999 रुपये होनी चाहिए। वहीं नोकिया 7 प्लस की कीमत 22,999 रुपये हो सकती है और नोकिया 6 (2018) की कीमत 15,999रु रखी जा सकती है।
नोकिया 8 Sirocco के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.5 इंच की QHD OLED डिस्प्ले
- कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास5 का प्रोटेक्शन
- डुअल सिम स्लॉट/ माइक्रो एसडी स्लॉट
- 6GB रैम और 128GB स्टोरेज
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर
- 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा
- 5MP का फ्रंट कैमरा
Third party image reference- एंड्रॉइड ओएस- ओरियो 8.0
- फिंगरप्रिंट स्कैनर
- बैटरी- 3260mAh
नोकिया 7 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले (18:9 एस्पेक्ट रेश्यो)
- डुअल सिम सपोर्ट/ माइक्रो एसडी
- 4GB की रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसैसर
- 12MP+12MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप
Third party image reference- 16MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा
- एंड्रॉइड ओएस- 8.0 ओरियो
- फिंगरप्रिंट स्कैनर
- 3800mAh की बैटरी
- नोकिया 6 (2018) का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference- 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले
- 16MP रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज
- प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
- 3000mAh की बैटरी
- फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में
- एंड्रॉइड ओरियो 8.0 ओएस
दोस्तों, अगर इनमें से कोई एक फोन चुनना हो तो आप किसे पसंद करेंगे, कमेन्ट करके अपनी राय दें.


No comments