Third party image reference जी हां दोस्तों, आज मुंबई में एक इवेंट में ओप्पो ने एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया. कम्पनी ने ओप्पो F7 हैंडस...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, आज मुंबई में एक इवेंट में ओप्पो ने एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च किया. कम्पनी ने ओप्पो F7 हैंडसेट 25 मेगापिक्सेल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन में ओप्पो ने आईफोन X जैसा डिस्प्ले भी दिया है. ओप्पो F7 में 6.23 इंच का बेजेल लेस डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो का है. इसका फ्रंट का 25MP का कैमरा, रियल टाइम HDR, AI ब्यूटी 2.0 ऐप और ऐप-इन-ऐप मल्टी टास्किंग फीचर इस फोन के हाईलाइटिंग फीचर्स हैं.
ओप्पो F7 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स-
Third party image reference
ओप्पो F7 की कीमत भारत में 21,990 रूपये रखी गयी है और यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. यह स्मार्टफोन लाल और सिल्वर रंग में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है. कम्पनी ने इसका एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया है जिसे ओप्पो F7 डायमंड ब्लैक और ओप्पो F7 सनराइज रेड के नाम से उतारा गया है. इस स्पेशल वेरिएंट में 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज दी गयी है. और इसकी कीमत 26,990 रूपये है. ये स्पेशल एडिशन सिर्फ ओप्पो के चुनिंदा स्टोर्स पर ही मिलेंगे.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूं की ओप्पो इस फोन का एक स्पेशलफ़्लैश सेल भी आयोजित कर रहा है. ये फ़्लैश सेल 2 अप्रैल को फ्लिप्कार्ट पर होगा जहाँ ओप्पो F7 के 10 हजार यूनिट बेचे जायेंगे. अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए उत्सुक हैं तो आप इसे 2 अप्रैल को ही पा सकते हैं.
Third party image reference
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो 5 प्रतिशत का डिस्काउंट ICICI credit कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा. इसके अलावा जियो की तरफ से 120GB का एडिशनल डेटा भी मिलेगा. इतना ही आपके फोन की स्क्रीन टूट फूट जाने पर ओप्पो इस फोन के साथ वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी देगा.
ओप्पो F7 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.0 पर चलता है. फोन में 6.23 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है. ओप्पो F7 में 64 बिट ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है और इसमें 4GB की रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है.
Third party image reference
ओप्पो F7 में आपको 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और AI सिन रिकग्निशन फीचर के साथ देखने को मिलेगा. लेकिन इसका फ्रंट कैमरा काफी दमदार है क्योंकि फ्रंट में 25 मेगापिक्सेल का कैमरा है जिसमे सोनी IMX576 सेंसर लगा हुआ है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन 64GB और 128GB के इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, USB OTG, जीपीएस आदि मौजूद हैं. सेन्सर्स की बात करें तो इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट उपलब्ध है. ओप्पो F7 का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में है और यह फोन फेसिअल अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
ओप्पो F7 में 3400mAh को पावरफुल बैटरी दी गयी है जो 33.5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है. इस फोन का वजन मात्र 158 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.8mm है.


No comments