Third party image reference वोडाफोन इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल के कुछ शहरों में अपनी 4G VoLTE सर्विस लॉन्च कर दी है. कम्पन...
Third party image reference
वोडाफोन इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल के कुछ शहरों में अपनी 4G VoLTE सर्विस लॉन्च कर दी है. कम्पनी ने इसे सुपर VoLTE नाम से पेश किया है. इनमें से कुछ मुख्य शहर हैं मेरठ, आगरा, देहरादून, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ, हल्द्वानी और मोरादाबाद. इस सेवा के लॉन्च करने से, वोडाफोन इस सर्किल में 4G सेवा उपलब्ध कराने वाली सबसे पहली GSM सर्विस प्रोवाइडर बन गयी है. अभी तक एयरटेल और आईडिया ने यहाँ 4G सर्विस नहीं लॉन्च की है, हालाँकि एयरटेल जल्द ही उत्तर प्रदेश में VoLTE सर्विस पेश करेगा.
Third party image reference
वोडाफोन सुपर VoLTE ग्राहकों को अब वॉईस कॉल एचडी क्वालिटी में करने को मिलेगा और कॉल कनेक्ट भी काफी तेजी से होगा. कम्पनी के सभी 4G कस्टमर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपने स्मार्टफोन में VoLTE सेवा का लाभ ले सकते हैं, और कॉल्स करने पर वर्तमान में चल रहे प्लान के रेट से ही चार्ज वसूला जायेगा.
Third party image reference
वोडाफोन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूपी वेस्ट के निम्न शहरों में वोडाफोन का VoLTE सेवा शुरू हो गयी है.
आगरा, अलीगढ, बरेली, Budaun, बिजनोर, बुलंदशहर, देहरादून, इटावा, फिरोजाबाद, रूरकी, हरिद्वार, हल्द्वानी, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मोरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रुद्रपुर, रामपुर और सहारनपुर.
वोडाफोन बहुत तेजी से अपने VoLTE सर्विस को देश के सभी राज्यों में पहुंचा रहा है. फिलहाल वोडाफोन सात सर्कल्स में 4G VoLTE सेवा प्रदान कर रहा है. इन सातों में से एक तो यूपी वेस्ट है और बाकी 6 सर्किल हैं- मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा.


No comments