Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया ने लॉन्च किया 349 रूपये का धांसू प्लान!

दोस्तों, एयरटेल की तरह आईडिया भी बड़ी जल्दी जल्दी नए प्लान्स लॉन्च करने के लिए जाना जाता है. और आज आईडिया ने 349 रूपये का नया प्रीपेड प्ला...

दोस्तों, एयरटेल की तरह आईडिया भी बड़ी जल्दी जल्दी नए प्लान्स लॉन्च करने के लिए जाना जाता है. और आज आईडिया ने 349 रूपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में डेली 3GB डेटा मिलेगा पुरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ. आईडिया का यह नया प्लान 357 रु के मौजूदा प्लान से अलग है और इस नए प्लान में ज्यादा बेनेफिट्स दिया जा रहा है.


Third party image reference
आईडिया के इस 349 रु प्लान में कुल मिलाकर 84GB डेटा का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉईस कॉल मिलेगी. और हर रोज 100 SMS भी दिया जायेगा. आईडिया का ये प्लान एयरटेल के 349 प्लान को कड़ी टक्कर देगा जिसमें एयरटेल ने हाल ही में बदलाव किया था.

Third party image reference
जैसा कि मैंने आपको बताया कि आईडिया का एक पुराना 357 रु का भी प्लान है. इसमें आईडिया यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है. अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी डेली मिलता है. और इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन ही है.

Third party image reference
आईडिया का जो ये 349 रूपये का नया प्लान आया है इसमें अनलिमिटेड कॉल डेली 250 मिनट से ज्यादा नहीं कर सकते. और सप्ताह में 1000 मिनट की लिमिट लगी हुई है. इसके अतिरिक्त आप 100 यूनिक नंबर से अधिक नम्बरों पर कॉल करते हैं तो कॉलिंग चार्जेबल हो जायेगा. लिमिट के बाद 1 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल चार्ज वसूला जायेगा.

No comments

Latest Articles