Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Coolpad Cool 2: डुअल रियर कैमरा और 5.7 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च!

चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी Coolpad ने आज कूलपैड Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया. कम्पनी ने इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी न...

चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी Coolpad ने आज कूलपैड Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया. कम्पनी ने इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में भी पेश कर दिया जायेगा.

Third party image reference
कूलपैड कूल 2 में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है और इसके डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास भी मौजूद है. फोन को मीडियाटेक के MT6750 प्रोसेसर से लैस किया गया है. ये फोन एंड्राइड के nougat 7.0 ओएस पर चलता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में आपको 4GB की रैम मिलेगी और स्टोरेज 64GB की मिलेगी. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें आप 128GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकेंगे. यह स्मार्टफोन वाटरप्रूफ भी है क्योंकि इसका डिजाईन इस तरह से तैयार किया गया है कि इसके अन्दर पानी नहीं जा सकता.

Copyright Holder: Teknikal Raman
फोटोग्राफी के लिए कूलपैड कूल 2 में 13MP और 0.3MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का कम्पनी ने सेट किया है. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी रियर पैनल में मौजूद है. बैटरी की बात करें तो इसमें आपको3200mAh की बैटरी देखने को मिलेगी. इस फोन का वजन 170 ग्राम है और मोटाई 9.0mm है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles