Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सिर्फ 6,499 रूपये में लॉन्च हुआ Panasonic का 4000mAh बैटरी और Fingerprint स्कैनर वाला फोन!

Third party image reference जी हां दोस्तों, जापान की इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी पैनासोनिक ने आज इंडियन मार्केट में एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन ल...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, जापान की इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी पैनासोनिक ने आज इंडियन मार्केट में एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन का नाम है Panasonic Eluga I7 और यह फोन 4000mAh की दमदार बैटरी के साथ आया है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
पैनासोनिक के इस फोन में नए जमाने का 18:9 डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में फ्लिप्कार्ट पर 24 अप्रैल से ख़रीदा जा सकता है. इस फोन की कीमत सिर्फ 6,499 रूपये है.
Panasonic Eluga I7 का स्पेसिफिकेशन-

Copyright Holder: Teknikal Raman
इस बजट स्मार्टफोन में आपको 5.65 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले का रिजोल्युसन 1440x720 पिक्सेल है. फोन में मीडियाटेक का MT6737H क्वैड कोर प्रोसेसर है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB की रैम के साथ 16GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. और इस फोन में 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
डुअल सिम वाला यह पैनासोनिक का फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है और सबसे खास बात फ्रंट में भी 8MP का कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है.
इस फोन में पैनासोनिक ने फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है जो फोन के पीछे है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ,wifi, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि जरुरी फीचर दिए गए हैं.

No comments

Latest Articles