Third party image reference दोस्तों, कल ही यानी 19 अप्रैल को मोटोरोला ने मोटो G6 के साथ दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च किये. इस सीरीज में लॉ...
Third party image referenceदोस्तों, कल ही यानी 19 अप्रैल को मोटोरोला ने मोटो G6 के साथ दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च किये. इस सीरीज में लॉन्च हुए सभी फोन 18:9 डिस्प्ले के साथ पेश किये गए हैं. पिछले साल लॉन्च हुए मोटो G5 का सक्सेसर है मोटो G6 तो चलिए देखते हैं कि दोनों फोन्स में कितना अंतर है और कौन सा स्मार्टफोन अब लेना बेहतर होगा.
डिस्प्ले-
Third party image reference
सबसे बड़ा बदलाव जो मोटो G5 और G6 में देखने को मिला वो है इसका डिस्प्ले. मोटो G5 में जहाँ हमें 5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था, वहीँ लैटेस्ट लॉन्च हुए मोटो G6 में 5.7 इंच का फुल एचडी+ मैक्स विज़न डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है.
Third party image reference
इसलिए डिस्प्ले के मामले में तो मोटो G6 ही बेस्ट है क्योंकि इसमें एज तो एज डिस्प्ले दिया गया है जो अभी ट्रेंड में है.
हार्डवेयर-
Third party image reference
इस बार लॉन्च हुए मोटो G सीरीज का यह मोटो G6 इम्प्रूव्ड प्रोसेसर के साथ आया है. मोटो G5 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया था जबकि मोटो G6 में कम्पनी ने स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया है. इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ.
कैमरा-
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में भी दोनों फोन्स में काफी अंतर है. मोटो G5 में 13MP का ट्रेडिशनल कैमरा मिलता है और फ्रंट में सिर्फ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
मोटो G6 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा मिलता है. फोन में 12MP और 5MP का डबल प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ है. जबकि फ्रंट सेल्फी कैमरा 8MP का है.
बैटरी और कनेक्टिविटी-
Third party image reference
कम्पनी ने इसबार अपने मोटो G6 स्मार्टफोन में मोटो G5 के मुकाबले बड़ी बैटरी दी है. जी हां, मोटो G5 में हमें सिर्फ 2800mAh की बैटरी मिलती है जबकि मोटो G6 में 3000mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन में फिंगरप्रिंट लॉक के अलावा फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है. दोनों ही फोन टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस, डुअल सिम स्लॉट और 4G VoLTE की सुविधा है.
Third party image reference
ऑपरेटिंग सिस्टम-
इस डिपार्टमेंट में दोनों ही फोन्स में कोई अंतर नहीं है. क्योंकि मोटो G6 भी लैटेस्ट ओएस ओरियो के साथ ही आया है और मोटो G5 भी अपने समय में लैटेस्ट ओएस nougat के साथ लॉन्च हुआ था.


No comments