Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बहुत कम कीमत में InFocus ने लॉन्च किया डुअल कैमरा और 4000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन

Third party image reference यूएस की स्मार्टफोन कम्पनी InFocus ने एक मिड रेंज फोन  InFocus Vision 3 Pro  भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फ...


Third party image reference
यूएस की स्मार्टफोन कम्पनी InFocus ने एक मिड रेंज फोन InFocus Vision 3 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का सबसे हाईलाइटिंग फीचर है इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप. जिस कीमत में ये स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है उसके अनुसार यह फोन रेडमी 5, रेडमी नोट 5 और हॉनर 9 लाइट को टक्कर देगा.
भारत में InFocus Vision 3 प्रो की कीमत-

Third party image reference
इन्फोकस के इस फोन की कीमत रखी गयी है 10,999 रूपये और यह फोन 19 अप्रैल से एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन को मिडनाइट ब्लैक रंग में ख़रीदा जा सकेगा.
स्पेसिफिकेशन-
इन्फोकस विज़न 3 प्रो के फीचर्स की बात करें तो यह फोन एंड्राइड nougat 7.0 पर चलता है और इस फोन में आपको 5.7 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन को मीडियाटेक के ओक्टा कोर प्रोसेसर MT6750 से लैस किया गया है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन 4GB की रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ है. इस फोन में 128GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है. कैमरे की बात की जाय तो इसमें 13MP और 8MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस लगा हुआ है. और ये कैमरा f/2.0 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ है.

Third party image reference
सेल्फी कैमरे यानी फ्रंट कैमरा आपको 13MP का f/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है. इन्फोकस के इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरा के पास ही दिया है. फ़ोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है.

No comments

Latest Articles