Third party image reference हुवावे ब्रांड की honor ने आज अपना फ्लैगशिप फोन हॉनर 10 चीन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया. यह फोन ...
Third party image reference
हुवावे ब्रांड की honor ने आज अपना फ्लैगशिप फोन हॉनर 10 चीन में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और iPhone 10 जैसे नौच डिस्प्ले के साथ है. इस फोन को फ़िलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन ग्लोबली इसे 15 मई को लॉन्च किया जायेगा.
हॉनर 10 की कीमत-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो चीन में इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2599 रखी गयी है जबकि इसके 128GB स्टोरेज वाले की कीमत CNY 2,999 है. यह फोन ब्लैक, ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा.
हॉनर 10 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
हॉनर 10 एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फ़ोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जो 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है. फोन को HiSilicon Kirin 970 प्रोसेसर से लैस किया गया है. और इसमें 6GB की रैम के साथ 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है.
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो हॉनर के इस फ्लैगशिप फोन में आपको 16MP+24MP का डुअल रियर कैमरा डुअल LED फ़्लैश के साथ मिलता है. दोनों ही कैमरे में अपर्चर का साइज़ f/1.8 है. वही इस फोन के फ्रंट में 24MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
इस फोन में 3400mAh की बैटरी क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है. कम्पनी का दावा है कि इस फोन के साथ दिए गए चार्जर से चार्ज करने पर इसका बैटरी मात्र 25 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है. फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट में ही होम बटन के पास है. हॉनर 10 का वजन 153 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.7mm है.


No comments