Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी ने Mi Power Banks की कीमतों में किया इजाफा! जानिए कितना महंगा हुआ पॉवर बैंक

Third party image reference शाओमी ने हाल ही में अपने दोनों पॉवर बैंक्स की कीमतें बढ़ा दी है. कम्पनी ने Mi पॉवर बैंक 2i वेरिएन्ट्स की प्...


Third party image reference
शाओमी ने हाल ही में अपने दोनों पॉवर बैंक्स की कीमतें बढ़ा दी है. कम्पनी ने Mi पॉवर बैंक 2i वेरिएन्ट्स की प्राइस में इजाफा किया है. 10000mAh क्षमता वाले पॉवर बैंक की कीमत पहले जहाँ 799 रूपये थी वो अब बढाकर 899 रूपये कर दी गयी है.
वहीँ 20000mAh कैपेसिटी वाले मी पॉवर बैंक की कीमत 1,599 रूपयेहो गयी है, पहले इसकी कीमत 1,499 रूपये ही थी. वैसे दोनों ही पॉवर बैंक्स में सिर्फ 100 रूपये की बढ़ोतरी हुई है लेकिन ऐसा क्यों किया गया , इसके बारे में कम्पनी ने कुछ नहीं कहा है.

Third party image reference
शाओमी के इन दोनों ही पॉवर बैंक्स को अब नई कीमत पर अमेज़न इंडिया और मी के वेबसाइट और ऐप पर बेचा जा रहा है. शाओमी इंडिया के स्पोक्स-पर्सन ने पब्लिकेशन को बताया टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण हमें अपने इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी बदलाव करना पड़ा.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये पॉवर बैंक्स पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किये गए थे और यह सिर्फ मी होम और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध थे लेकिन अब अमेज़न और फ्लिप्कार्ट पर भी ये आसानी से मिल जाते हैं.
दोनों ही वेरिएंट में लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इनमें 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं. 10000mAh वाले पॉवर बैंक का वजन 245 ग्राम है और 20000mAh वाले का वजन 358 ग्राम है.

No comments

Latest Articles