Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL के इस किफायती पैक में मिलता है 157 दिनों तक रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा!

दोस्तों, आज हम देश की सरकारी दूरसंचार कम्पनी BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें आपको रोजाना 1GB डेटा दिया जाता है औ...

दोस्तों, आज हम देश की सरकारी दूरसंचार कम्पनी BSNL के एक ऐसे प्लान के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें आपको रोजाना 1GB डेटा दिया जाता है और वो भी पुरे 157 दिनों तक! जी हां, इस प्लान में 157 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.


Third party image reference
बीएसएनएल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो है मात्र 949 रूपयेका प्लान. कम्पनी इस प्लान को महा प्लान 949 कहती है. क्योंकि इस पैक की वैधता बहुत लम्बे समय की है, और आपको बता दूँ कि इस प्लान की वास्तविक वैलिडिटी 365 दिनों की है. लेकिन डेटा बेनिफिट सिर्फ 157 दिनों तक ही दी जाती है और कॉलिंग भी निशुल्क नहीं रहती है.

Third party image reference
BSNL के इस महा 949 प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर पुरे देशभर में मुंबई और दिल्ली को छोड़कर कहीं भी कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त 100 SMS भी डेली दिए जाते हैं. और 1GB डेटा तो रोज मिलता ही है. ये सभी बेनेफिट्स पुरे 157 दिनों तक मिलती है.

Third party image reference
इसके बाद यानी 158वे दिन 365वे दिन तक वॉईस कॉलिंग 60p/min के हिसाब से चार्ज किये जाते हैं. टेक्स्ट मेसेज भेजने पर प्रति sms 25 पैसे चार्ज किये जाने लगते हैं. और इस दौरान कोई डेटा बेनेफिट्स नहीं मिलता है. इसलिए इस प्लान की वैलिडिटी मेरे मुताबिक 157 दिन ही मानी जानी चाहिए. वैसे आपका क्या ख्याल है बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में.

Third party image reference

No comments

Latest Articles