Third party image reference जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कोई भी पुराना मॉडेम के ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत कोई भी पुराना मॉडेम के बदले जियो का JioFi 4G हॉटस्पॉट डिवाईस सिर्फ 999 रूपये में दिया जायेगा. पुराना मॉडेम किसी भी कम्पनी का एक्सचेंज किया जा सकता है चाहे वो जियो का हो या न हो. जियो के इस एक्सचेंज ऑफर में 2200 रूपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है.
Third party image reference
जियो का यह जियो-फाई डिवाईस कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर 1,999 रूपये में मिलता है और एक समय में इससे 10 डिवाईस कनेक्ट किये जा सकते हैं. हालांकि अभी इस एक्सचेंज ऑफर के अंतर्गत जो भी ग्राहक अपना पुराना Dongle या मॉडेम, जियो स्टोर या फिर रिलायंस डिजिटल स्टोर में एक्सचेंज करके महज 999 रूपये में जियो का 4G हॉटस्पॉट डिवाईस ले सकते हैं.
Third party image reference
इस जियो-फाई डिवाईस को खरीदने पर आपको एक जियो सिम भी मुफ्त में दिया जायेगा जिसमें आपको 99 रूपये का प्राइम मेम्बरशिप लेना होगा. फिर 198 रु या 299 रूपये के प्लान से रिचार्ज करके सिम एक्टिवेट करना होगा. सिम चालू हो जाने के बाद आपको 2200 रूपये का कैशबैक भी तुरंत मिल जायेगा. ये कैशबैक 44 वाउचर के रूप में होगा. हरेक वाउचर की वैल्यू 50 रूपये की होगी. जिसे आप अगले रिचार्ज में रिडीम कर सकेंगे.
Third party image reference
जियो के 199 रु प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है और साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS भी दी जाती है. वहीँ 299 रूपये के प्लान में 3GB डेटा रोज 28 दिन तक मिलती है. इसमें भी असीमित कॉल और रोज 100 SMS भेजने के लिए मिलता है.
Third party image reference
पिछले साल जियो-फाई की कीमत बिना किसी ऑफर के 1999 रूपये से 999 कर दी गयी थी. लेकिन फिर मार्च 2018 में कम्पनी ने एकबार फिर इसकी कीमत बढ़ाकर 1999 रु ही कर दी.


No comments