दोस्तों, क्या आप सैमसंग के फैन हैं और सैमसंग का ही कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खोज रहे हैं जिसकी कीमत 17,000 रूपये से कम हो और उसमें डुअल रियर ...
दोस्तों, क्या आप सैमसंग के फैन हैं और सैमसंग का ही कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खोज रहे हैं जिसकी कीमत 17,000 रूपये से कम हो और उसमें डुअल रियर कैमरा भी हो. तो आपकी खोज आज यहीं समाप्त हो जाएगी क्योंकि आज मैंने आपके लिए सैमसंग का ऐसा ही एक शानदार स्मार्टफोन चुन कर लाया हूं जिसकी कीमत 17 हजार से कम ही है और डुअल कैमरा होने के साथ फीचर्स भी लाजवाब दिए गए हैं इस स्मार्टफोन में.
Third party image reference
सैमसंग के जिस फोन की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है गैलेक्सी J7 Duo. जी हां, इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. और इस फोन की कीमत सिर्फ 16,990 रूपये है. कम्पनी ने यह फोन हाल ही में लॉन्च किया था, करीब एक या डेढ़ महीने पहले ही सैमसंग ने इसे भारत में लॉन्च किया था.
Third party image reference
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 5.5 इंच का सुपर अमोलेड एचडी डिस्प्ले मिलता है. फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओरो 8.0 पर चलता है और यह डुअल सिम सपोर्ट करता है. इस फोन में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का लगा सकते हैं. यह फोन Exynos 7885 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाईस में 4GB की रैम के साथ सैमसंग ने 32GB की इंटरनल मेमोरी दी है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसके साथ LED फ़्लैश भी है. फ्रंट में सेल्फी लेने और विडियो कॉल करने के लिए 8MP का कैमरा भी फ़्लैश के साथ मौजूद है.
Third party image reference
फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर होम बटन में ही सेट किया हुआ है. सैमसंग जे7 डुओ में accelerometer और प्रोक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है. इस फोन में आपको 3000mAh की बैटरी मिलती है. यह फोन काला, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में आप खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments