जी हां दोस्तों, आपने सही सुना. अब आप अपने फेसबुक ऐप से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. सोशल नेटवर्किंग का सबसे पॉपुलर ऐप फेसबुक पर यह फीचर हाल...
जी हां दोस्तों, आपने सही सुना. अब आप अपने फेसबुक ऐप से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. सोशल नेटवर्किंग का सबसे पॉपुलर ऐप फेसबुक पर यह फीचर हाल ही में आया है. इस फीचर के जुड़ जाने से अब फेसबुक यूजर अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर को फेसबुक चलाने के दौरान ही रिचार्ज कर सकते हैं.
Copyright Holder: Teknikal Raman
वैसे यह फीचर अभी सिर्फ एंड्राइड स्मार्टफोन यूज करने वालों के लिए ही आया है लेकिन जल्द ही आई-फोन यूजर के लिए और डेस्कटॉप वर्जन में भी आ जायेगा. फ़िलहाल प्रीपेड नम्बर्स ही रिचार्ज किये जा सकते हैं, जल्द ही पोस्टपेड का भी ऑप्शन आने वाला है.
Third party image reference
परन्तु अब आप ये जानने को उत्सुक होंगे कि भला फेसबुक से मोबाइल कैसे रिचार्ज होगा! तो चलिए आपको फटाफट स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बता देता हूँ.
सबसे पहले आपको नोटिफिकेसन आइकॉन के बगल में दिख रहे तीन लाइन वाले ऑप्शन पर टैप करना है.
उसके बाद आपको नीचे Mobile Recharge का ऑप्शन नजर आयेगा. अगर नहीं आता है तो See More पर टैप करें.
Third party image reference
अब आपके सामने स्क्रीन पर "Choose a plan and pay with your debit or credit card, its fast, secure and free" लिखा हुआ दिखेगा. इसके बाद आपको रिचार्ज now पर क्लिक करना है.
फिर आप अपना मोबाइल नंबर डालें और फेसबुक अपने-आप ऑपरेटर सेलेक्ट कर लेगा. सही ऑपरेटर नहीं सेलेक्ट होने पर आप मैन्युअली भी चुन सकते हैं.
Third party image reference
इसके बाद रिचार्ज अमाउंट इंटर करें, फिर नीचे लिखे रिव्यु आर्डर पर क्लिक करें.
इतना करने के बाद आपसे डेबिट या credit कार्ड डिटेल माँगा जायेगा. आपके पास जो भी कार्ड है उसका नंबर एक्सपायरी डेट आदि भरें.
अब Place Order पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपने मोबाइल पर आये OTP को डाल दें. इस तरह से आपका मोबाइल रिचार्ज हो जायेगा.


No comments