Third party image reference दोस्तों, अगर आपको कम दाम में दमदार बैटरी वाला फोन चाहिए तो आपके लिए मोटोरोला का Moto E4 प्लस एक बेहतरीन ऑ...
Third party image reference
दोस्तों, अगर आपको कम दाम में दमदार बैटरी वाला फोन चाहिए तो आपके लिए मोटोरोला का Moto E4 प्लस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है जो दो दिनों तक आराम से चल जाती है.
इस फोन में आपको 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलता है और साथ ही फ्रंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इस बजट फोन में मिल जाता है. मोटो के इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के क्वैड कोर प्रोसेसर MT6737 से लैस किया गया है.
Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस nougat 7.1 पर चलता है. फोन में 3GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज दी गयी है. और एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक की लगायी जा सकती है.
कैमरे की बात करें तो मोटो E4 प्लस 13MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ है और फ्रंट कैमरा जो 5MP का है, वो भी सेल्फी फ़्लैश के साथ आता है.
Third party image reference
मोटो का यह फोन 9 हजार से कम कीमत में बेहतरीन बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन साबित होता है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है इसलिए 5000mAh की बैटरी होने के बावजूद जल्दी चार्ज हो जाता है. ज्यादा कॉलिंग, गेमिंग, ब्राउज़िंग और विडियो देखने के लिए ये फोन कम कीमत में बढ़िया फोन है.


No comments