देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल चैन से सांस भी नहीं ले रही है. पिछले तीन सप्ताह से कभी कोई नया प्लान लॉन्च कर रही है तो कभी म...
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल चैन से सांस भी नहीं ले रही है. पिछले तीन सप्ताह से कभी कोई नया प्लान लॉन्च कर रही है तो कभी मौजूदा प्लान्स में बदलाव कर रही है. एकबार फिर कम्पनी ने अपने दो मौजूदा प्लान्स में फेरबदल किया है. एयरटेल ने 549 रु और 799 रूपये के प्लान में पहले से ज्यादा डेटा देना शुरू किया है.
Third party image reference
एयरटेल के 799 प्लान में पहले डेली 3.5GB डेटा दिया जाता था लेकिन अब इस प्लान में हर रोज 4GB डेटा मिलेगा. वहीँ 549 रूपये के प्लान में अब डेली 3.5GB डेटा मिलेगा, इससे पहले सिर्फ 2.5GB डेटा ही दिया जा रहा था. एयरटेल का ये दोनों ही प्लान जियो के 509 और 799 प्लान से कम्पीट करता है. जियो अपने इन प्लान्स में क्रमशः 4GB और 5GB डेटा प्रतिदिन देता है.
Third party image reference
एयरटेल के द्वारा बदलाव किये गए इन दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. साथ ही डेली 100 SMS भी दिया जाता है. और दोनों ही प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहती है.


No comments