दोस्तों, बजट रेंज में अगर आपको कोई बढ़िया सेल्फी स्मार्टफोन चाहिए तो आपको शाओमी का रेडमी Y1 चुनना चाहिए. जी हां, शाओमी का यह फोन किफायती क...
दोस्तों, बजट रेंज में अगर आपको कोई बढ़िया सेल्फी स्मार्टफोन चाहिए तो आपको शाओमी का रेडमी Y1 चुनना चाहिए. जी हां, शाओमी का यह फोन किफायती कीमत में अबतक का या यूँ कहें कि 2018 का सबसे बेहतरीन सेल्फी फोन है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी Y1 में 16 मेगापिक्सेल का दमदार फ्रंट सेल्फी कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है. इस फोन में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है. जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. यह फोन एंड्राइड nougat 7.1.2 पर बेस्ड MIUI 9.1 पर काम करता है.
Third party image reference
इस फोन में डुअल सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है. इसका मतलब आप शाओमी रेडमी Y1 में 2 सिम और एक मेमोरी कार्ड एक साथ यूज कर सकते हैं. फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है. एक 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ. इस फोन में आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगा सकते हैं. रेडमी Y1 का रियर कैमरा 13MP का LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट तो आप जानते ही हैं कि 16MP का है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. यह फोन accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro और कंपास जी जरुरी सेन्सर्स से भी लैस है. फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3080mAh की बैटरी लगी है.
Third party image reference
शाओमी का रेडमी Y1 स्मार्टफोन गोल्ड, ग्रे, सिल्वर और रोज गोल्ड कलर में मिलता है. इस फोन का 3GB रैम वेरिएंट सिर्फ 8,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.


No comments