Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Vivo ने इंडिया में लॉन्च किया सस्ता 4G स्मार्टफोन!

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने आज भारत में एक बजट रेंज का स्मार्टफोन Vivo Y53i लॉन्च किया. यह फोन ...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी विवो ने आज भारत में एक बजट रेंज का स्मार्टफोन Vivo Y53i लॉन्च किया. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Y53 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसकी कीमत कम्पनी ने सिर्फ 7,990 रूपये रखी है. विवो का यह स्मार्टफोन रेडमी 5A और टेनोर D को टक्कर दे सकता है.

Third party image reference
विवो Y53i स्मार्टफोन के फीचर की बात करें तो यह फोन 5 इंच की डिस्प्ले के साथ आया है जिसका रिजोल्युसन है 540x960 पिक्सेल्स. ये फोन पूरी तरह से प्लास्टिक का बना हुआ है. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट से powered किया गया है.

Third party image reference
इस फोन में विवो ने 2GB की रैम के सस्थ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी है. सबसे बुरी बात इस फोन की ये है कि इसमें दो साल पुराना एंड्राइड ओएस मार्शमैलो दिया गया है. इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी है.
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है, जबकि फ्रंट कैमरा सिर्फ 5MP का है. फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है, हालाँकि कम्पनी ने इस सस्ते फोन में फेस अनलॉक फीचर अवश्य दिया है.
विवो Y53i स्मार्टफोन में आपको 2500mAh की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte, ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस आदि मौजूद है. यह फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध भी हो चूका है.

No comments

Latest Articles